BCCI: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत में केवल 5 दिन बचे हैं। इस बीच, एक खिलाड़ी ने अपने देश के लिए आईपीएल को छोड़ने का निर्णय लिया है। इस खिलाड़ी ने 18.75 करोड़ रुपये की राशि को ठुकराते हुए BCCI को आईपीएल खेलने से मना कर दिया है।
आईपीएल की शुरुआत से पहले, बीसीसीआई ने एक खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगा दिया है। इसका मतलब है कि यह खिलाड़ी अगले 2 साल तक आईपीएल में खेलता हुआ नहीं दिखाई देगा। यह कार्रवाई उस खिलाड़ी द्वारा अचानक लीग से अपना नाम वापस लेने के कारण की गई है। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रुक पर यह निर्णय लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, हैरी ब्रुक ने आईपीएल के 18वें संस्करण से पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है। पिछले साल भी उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए ऐसा किया था, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा था। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 6.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।
बीसीसीआई के नए नियम के अनुसार, जो भी खिलाड़ी बिना पूर्व सूचना के अचानक लीग से अपना नाम वापस लेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे खिलाड़ी पर कम से कम 2 साल का बैन लगेगा। इसका मतलब है कि हैरी ब्रुक 2026 और 2027 के आईपीएल में भाग नहीं ले सकेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, हैरी ब्रुक को इंग्लैंड टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड के सफर खत्म होने के बाद जोस बटलर ने कप्तानी छोड़ दी थी। इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड नए कप्तान की तलाश कर रहा है, जिसमें हैरी ब्रुक का नाम सबसे आगे है।
यह भी पढ़ें: