हिमाचल में निकली बंपर भर्ती- दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, भरे जाएंगे 200 पद
Newshimachali Hindi March 18, 2025 05:42 AM


हिमाचल प्रदेश में नौकरी की तलाश में भटक रहे बेरोजगार युवाओं के लिए काम की खबर है। जिला कांगड़ा में एक नामी कंपनी द्वारा साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। यह साक्षात्कार जिले के अलग-अलग कार्यालयों में आयोजित किए जा रहे हैं। साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को 21 हजार रुपए तक वेतन दिया जाएगा। कितने भरे जाएंगे पद?

साक्षात्कार के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इस साक्षात्कार के लिए सिर्फ पुरुष की आवेदक पात्र होंगे। साक्षात्कार में 200 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

कब और कहां होगा साक्षात्कार?

यह साक्षात्कार कांगड़ा जिले के अलग-अलग रोजगार कार्यलय में सुबह 11 बजे SIS इडिया लिमिटेड द्वारा आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के पदों को भरने के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। साक्षात्कार आज से शुरू हो गए हैं। आज के साक्षात्कार उप रोजगार कार्यालय नूरपुर में आयोजित किए गए हैं।

  • 18 मार्च, मंगलवार- उप रोजगार कार्यालय ज्वाली
  • 19 मार्च, बुधवार- उप रोजगार कार्यालय नगरोटा सूरियां
  • 20 मार्च, गुरुवार- उप रोजगार कार्यालय बैजनाथ
  • 21 मार्च, शुक्रवार- उप रोजगार कार्यालय पालमपुर
क्या रहेगी आयु सीमा?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए युवाओं की उम्र 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

क्या रहेगी शैक्षणिक योग्यता?

इस साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवा दसवीं पास होने चाहिए। उम्मीदवारों का वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच और लंबाई 168 सेंटीमीटर या उससे अधिक होनी जरूरी है।

कितना मिलेगा वेतन?

इस साक्षात्कार में चयनित होने वाले युवाओं को कंपनी की ओर से 17 हजार रुपए से 21 हजार रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।

क्या रखी गई हैं शर्तें?

साक्षात्कार में भाग लेने वाले युवाओं के लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं-

  • इच्छुक उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए।
  • साक्षात्कार से पहले रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।
  • हिमाचल का निवासी होना चाहिए।
  • इंटरव्यू में भाग लेने पर किसी भी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
  • इच्छुक आवेदकों को रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए विभागीय वेबसाइट/ पर लॉगइन करना होगा।
क्या लाना होगा साथ?

इच्छुक अभ्यर्थियों को साक्षात्कार वाले दिन अपने साथ कुछ दस्तावेजों को लेकर सुबह 10.30 बजे निर्धारित स्थान पर आना अनिवार्य है। जैसे कि-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जन्म तिथि
  • योग्यता प्रमाण पत्र
  • मार्कशीट
  • ITI डिप्लोमा, डिग्री
  • मूल प्रमाण पत्र
  • हिमाचली प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.