LIVE: नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम शमीम गिरफ्तार
Webdunia Hindi March 19, 2025 10:42 PM

Latest News Today Live Updates in Hindi: Latest News Today Live Updates in Hindi: पुलिस ने नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड माने जाने वाले फहीम शमीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा। पल पल की जानकारी...

स्पलैशडाउन सफल रहा। स्पेसएक्स क्रू-9 वापस धरती पर आ गया।

अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। नासा ने कहा, 4 अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर मिशन 9 क्रू धरती पर वापस लौटा। सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ। हमें अपनी टीम पर गर्व। स्पेसएक्स को धन्यवाद। सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी कराने में सफलता पाई है। इसके लिए बधाई। उन्होंने इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद भी दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि भारत की बेटी सुनीता विलियम्स समेत सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने रचा इतिहास। नासा के क्रू-9 की पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी से प्रसन्न हूं! भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों वाले चालक दल ने अंतरिक्ष में मानव धीरज और दृढ़ता के इतिहास को फिर से लिखा है।

उन्होंने कहा, सुनीता विलियम्स की अविश्वसनीय यात्रा, अटूट समर्पण, दृढ़ता और संघर्ष की भावना दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। उनकी सुरक्षित वापसी अंतरिक्ष प्रेमियों और पूरी दुनिया के लिए जश्न का क्षण है। उनकी हिम्मत और उपलब्धियां हम सभी को गौरवान्वित करती हैं। उन्हें सुरक्षित रूप से धरती पर वापस लाने के लिए सभी हितधारकों को बधाई और बहुत-बहुत धन्यवाद।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने आतंकवादी घुसपैठ के एक मामले में बुधवार को जम्मू में 12 स्थानों पर छापे मारे। प्रतिबंधित संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के रास्ते भारत में घुसपैठ करने की सूचना के आधार पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था।-मध्य प्रदेश के इंदौर में रंग पंचमी धूमधाम से मनाई जा रही है। भगवान कृष्ण और राधा से जुड़ा यह त्योहार होली के 5वें दिन मनाया जाता है।
-RJD अध्यक्ष लालू यादव जमीन के बदले नौकरी घोटाले में एजेंसी के सामने पेश होने के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे।

तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए करीब 3.05 लाख करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। इसमें कल्याणकारी योजनाओं के लिए बड़ा आवंटन किया गया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने राज्य विधानसभा में वित्तीय दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि बजट में 2,26,982 करोड़ रुपये का राजस्व व्यय और 36,504 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय का अनुमान है।

राज्य सरकार ने कृषि विभाग के लिए 24,439 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव किया है। इसमें रायथु भरोसा योजना भी शामिल है, जिसके तहत प्रत्येक किसान को निवेश सहायता के रूप में प्रति वर्ष 12,000 रुपये प्रति एकड़ और किसानों से खरीदे गए उत्तम किस्म के धान के लिए 500 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलता है।

नागपुर हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम शमीम गिरफ्तार। 400 से 500 लोगों की भीड़ इकट्ठा करने का आरोप। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां उसे 21 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजा।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.