कहते हैं कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं, लेकिन कभी-कभी कुछ जोड़ियां ऐसी होती हैं जो देखने में अजीब लगती हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग और एक युवा लड़की की जोड़ी नजर आ रही है। इस जोड़ी को देखकर सिंगल लोगों का विश्वास भी डगमगा सकता है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लगभग 70 वर्षीय बुजुर्ग एक युवा लड़की के साथ नजर आ रहा है। वीडियो में बुजुर्ग लड़की के कंधे पर हाथ रखकर प्यार जता रहा है। जब एक व्यक्ति कैमरा लेकर उनके पास आता है, तो बुजुर्ग थोड़े घबरा जाते हैं और उसे वहां से जाने के लिए कहते हैं।
इस वीडियो में बुजुर्ग अपनी प्रेमिका के गाल पर चुम्बन लेते हैं, जिसे देखकर उनकी प्रेमिका खुश होती है। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद, लोगों ने इस जोड़ी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर _akhandchutiya_ नाम के हैंडल द्वारा साझा किया गया है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दद्दू तो असली लव गुरु निकले।" वहीं, दूसरे ने कहा, "इस लड़की की ऐसी भी क्या मजबूरी रही होगी कि उसने युवा लड़कों को छोड़कर इस बुजुर्ग को चुना।"
हालांकि, हम इस वीडियो की वास्तविकता पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। यह संभव है कि यह किसी प्रैंक का हिस्सा हो। आप इस जोड़ी के बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट में बताएं।