pc: upkiran
पंजाब के आर्थिक शहर लुधियाना के ताजपुर रोड स्थित संजय गांधी नगर वार्ड नंबर 20 से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में जानकर ही आप हैरान रह जाएंगे। यहां सीवरेज के जाम होने की शिकायत पर जब सफाई कर्मचारियों ने आकर सीवरेज का ढक्क्न खोला तो उसमें सैकड़ों यूज्ड कंडोम फंसे मिले। ये नजारा देख मोहल्ले वालों को बेहद ही गुस्सा आया।
लोगों ने इलाके के पेइंग गेस्ट (पीजी) हॉस्टल में रहने वाले लड़कों पर कई तरह के आरोप लगाए। ये घटना अब शहर में चर्चा का विषय बन गई है।
सीवरेज जाम होने से खुली पोल
बीते कई दिनों से संजय गांधी नगर के लोग सीवरेज जाम होने की समस्या से परेशान थे। गंदगी और बदबू से परेशान लोगों ने सफाई कर्मचारियों को बुलाया लेकिन जब कर्मचारियों ने सीवरेज का ढक्कन खोला, तो वो नजारा देख हैरान रह गए। सीवरेज में सैकड़ों यूज्ड कंडोम फंसे हुए थे। इस से वहां के निवासियों को बेहद गुस्सा आया और उन्होंने पीजी हॉस्टल को निशाना बनाया और वहां रहने वाले लड़कों को इस हालात का जिम्मेदार ठहराया।
मोहल्ले वालों ने कही ये बात
मोहल्ले के निवासियों के अनुसार वो लड़कियां तो बुलाते ही थे साथ में देर रात तक शराब पी कर हंगामा भी करते थे। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि लड़कों ने हमारा जीना हराम कर रखा है। रात को शोर-शराबा करते हैं और अब सीवरेज का ये हाल बना रखा है। हमें शक है कि यहां देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियां चल रही हैं। लोगों ने ये भी कहा कि पुलिस उन पर कार्यवाही नहीं कर रही है क्योकिं उन्होंने पुलिस के साथ भी सेटिंग कर रखी है।