यादव ने कहा, इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच पारस्परिक सहयोग एवं विभिन्न क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई और पौधारोपण भी किया गया। गुजरात के मुख्यमंत्री पटेल और गृहमंत्री हर्ष संघवी के भोपाल आगमन पर डॉ. यादव ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र से स्वागत किया। डॉ. यादव ने पटेल और संघवी को राजा भोज की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्टेट हैंगर परिसर में संयुक्त रूप से आम का पौधा लगाया।
मुख्यमंत्री यादव ने दी गणगौर पर्व की बधाई : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अखंड सौभाग्य, सुख, समृद्धि के पावन पर्व गणगौर की सभी को बधाई दी है। डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर अपने संदेश में बाबा महादेव एवं मां पार्वती से प्रार्थना की है कि गणगौर सबके जीवन में संपन्नता, शुभत्व और मंगल की उत्तरोत्तर वृद्धि लेकर आए। उन्होंने गणगौर पर कामना की है कि माता-बहनों और सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
Edited By : Chetan Gour