Video: शख्स ने खींच ली मगरमच्छ की पूंछ, लेकिन कुछ देर बाद अपनी करतूत पर हुआ पछतावा, जानिए क्यों
Varsha Saini April 07, 2025 02:45 PM

PC: kalingatv

एक बेहद ही डरा देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया, क्योंकि उसने मगरमच्छ को उकसाया था। इस घटना को सोशल मीडिया पर लाखों से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

फुटेज में पहले वह व्यक्ति मगरमच्छ की पूंछ खींचता है और उसकी पीठ पर हाथ रखता है। लेकिन मगरमच्छ को ये पसंद नहीं आया। कुछ ही देर बाद मगरमच्छ ने भी उस व्यक्ति पर हमला कर दिया जिस से वह घायल हो गया।

मगरमच्छ द्वारा हमला किए जाने वाले व्यक्ति की क्लिप को डेली मेल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। कैप्शन में लिखा था, "एक व्यक्ति जिसने मगरमच्छ की पूंछ खींची और फिर उसकी पीठ पर हाथ रखा, उसे बाद में उसे पछताना पड़ा।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति सीमा सुरक्षा बल (BSF) का जवान है, जिसकी पहचान सिमसन पॉलस (41) के रूप में हुई है। वह नामीबिया के एपेलेला में एटाका वाटरहोल के पास खड़ा था। उसके आस पास खड़े लोग उसे मगरमच्छ के पास ना जाने और उसे छोड़ने की चेतावनी दे रहे थे। BSF के जवानों ने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया और मगरमच्छ के साथ खेलना जारी रखा। 

गुस्साए मगरमच्छ ने उसके बाएं हाथ पर काट लिया और उसे पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसे दर्जनों टांके लगे। अब उसकी हालत स्थिर है।

यहां वीडियो देखें:

View this post on Instagram

A post shared by Daily Mail (@dailymail)

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.