राजस्थान के करौली जिले के पैटोली गांव में एक अनोखी घटना घटी है। गुरुवार सुबह, जब एक महिला दूध निकाल रही थी, तभी अचानक भैंस उसके ऊपर गिर गई। इस घटना में भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत करौली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पैटोली गांव के निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी, मोटी देवी, दूध निकालने के दौरान भैंस के गिरने से घायल हुईं। भैंस की मौत के बाद, परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि वे भैंस का दूध बेचकर अपना गुजारा करते थे। भैंस की कीमत लगभग पचास हजार रुपए थी, और उसके शव को दफनाया गया।
यह घटना सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है। मोहन सिंह ने कहा कि भैंस की तबीयत ठीक थी, लेकिन अचानक गश खाकर गिरने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
महिला का अस्पताल में हो रहा उपचार
महिला मोटी देवी के हाथ और कंधे में फैक्चर हुआ है। उनका इलाज करौली के अस्पताल में चल रहा है, और उन्हें शुक्रवार को भी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली।