अहमदाबाद विमान दुर्घटना समाचार: गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हो गया है। इसकी चपेट में इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल आया है। खबर है कि इसी हॉस्टल की दीवार से प्लेन(Gujrat Plane Crash) टकराया। अब तक 20 इंटर्न डॉक्टरों की मौत की आंशका जताई जा रही है। ऐसे में पीएम मोदी भी अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए है।
बता दें कि अहमदाबाद में गुरुवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हुआ है। जिसमें करीब 242 लोग सवार थे। ये फ्लाइट लंदन जा रही ती। बताया जा रहा है कि जहां ये प्लेन गिरा वहीं आसपास मेडिकल कॉलेज हास्टल का मेस है। विमान का हिस्सा हॉस्टल मेस के ऊपर गिरा। जिसमें करीब 20 इंटर्न डॉक्टरों की मौत की आंशका जताई जा रही है।
अहमदाबाद फ्लाइट क्रैश के बाद पीएम मोदी गुजरात के लिए रवाना हो गए है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।