बिग न्यूज: अहमदाबाद प्लेनी क्रैश पूर्व सीएम रूपनी से गुजरता है, और अब 100 शव बरामद हो गए – खबार उत्तराखंड – नवीनतम उत्तराखंड समाचार इंडी
sabkuchgyan June 12, 2025 08:26 PM

अहमदाबाद योजना क्रैश पूर्व सीएम विजय रूपनी मृत्यु: अहमदाबाद में गुरुवार को बड़े हवाई हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया। एयर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर, फ्लाइट नंबर AI-171, दोपहर करीब 1:38 बजे उड़ान भरते ही कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गया। लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा ये विमान दोपहर 1:40 बजे एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास जा गिरा।

इस प्लेन में खबर आ रही थी कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Former CM Vijay Rupani) भी सवार थे। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे थे। ऐसे में अब खबर आ रही है कि वो अब नहीं बच पाए।

ये भी पढ़ें:- Gujrat Plane Crash की चपेट में इंटर्न डॉक्टरों का हॉस्टल, 20 की मौत की आंशका, देखिए हादसे की डरावनी तस्वीरें

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन Former CM Vijay Rupani Death

इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी शामिल होने की खबरें आईं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर उनके निधन की पुष्टि करते हुए एक पोस्ट की थी। हालांकि बाद में ये पोस्ट डिलीट कर दी गई। हालांकि कई सूत्रों का दावा है कि हादसे में वो विमान में सवार थे और नहीं बच सके।

अहमदाबाद विमान दुर्घटना

प्लेन जिस इमारत से टकराया वहां अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के कई डॉक्टर रहते थे। टक्कर के कारण इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचा और करीब 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

विमान के क्रैश होते ही आसमान में धुएं का घना गुबार फैल गया और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। राहत और बचाव कार्य जारी है। लेकिन हादसे की भयावहता को देखते हुए उम्मीदों से ज़्यादा सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर उड़ान भरने के महज दो मिनट बाद ऐसा क्या हुआ जो इतना बड़ा हादसा हो गया?

अब तक 100 शव बरामद

इस दर्दनाक हादसे में 242 लोगों की जान पर बन आई। इनमें 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक भी शामिल थे। अब तक मौके से करीब 100 शव बरामद किए जा चुके हैं। लेकिन उनमें से ज्यादातर इतनी बुरी तरह से जल चुके हैं कि पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है। मृतकों की पहचान अब डीएनए टेस्ट के जरिए ही हो सकेगी।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.