Video: एक विवाह ऐसा भी, प्रेमी से शादी करने के लिए सोनू बन गया सोनिया, लिंग परिवर्तन कर रचाई शादी, वीडियो वायरल
Varsha Saini June 25, 2025 01:05 PM

प्यार की कोई सीमा नहीं होती। यह एक बार फिर साबित हुआ है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के एक समलैंगिक जोड़े ने इसे साबित कर दिया। देश में समलैंगिक विवाह पर कानूनी प्रतिबंध के कारण एक व्यक्ति ने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। महिला बन उसने अपने  प्रेमी से शादी करने का फैसला किया। उसने मंदिर में जाकर शादी भी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया के शीतलपुर इलाके में हुई। उस घटना का एक वीडियोवायरल हो रहा है।

पता चला है कि शीतलपुर इलाके के दो युवक प्रेम और सोनू लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। उन्होंने हाल ही में शादी करने का फैसला किया। सोनू ने प्रेम से शादी करने के लिए लिंग परिवर्तन कराने का फैसला किया। इसके मुताबिक उसने डॉक्टरों से संपर्क किया। उसने अपना लिंग परिवर्तन करा लिया। वह सोनिया बन गया। इसके बाद प्रेमी युगल स्थानीय शिव मंदिर गया और शादी कर ली। इसका वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में प्रेम और सोनू शिव मंदिर में शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। सोनिया लाल कपड़ा ओढ़े घुटनों के बल बैठी हैं। प्रेम उनके माथे पर सिंदूर लगा रहे हैं।


वायरल वीडियो को 'स्टेट मिरर हिंदी' नामक मीडिया आउटलेट के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं और लाइक और कमेंट की बाढ़ आ गई है। वीडियो देखने के बाद कई नेटिजन्स ने कपल की बहादुरी की तारीफ की है। कई लोगों ने अपनी शुभकामनाएं भी जाहिर की हैं। हालांकि, खबर है कि गांव वालों के विरोध के चलते प्रेम-सोनिया शादी के बाद इलाका छोड़कर चले गए।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.