जुलाई स्कूल की छुट्टी: साल 2025 का सातवां महीना यानी जुलाई शुरू हो चुका है. गर्मी की लंबी छुट्टियों के बाद अब बच्चों की पढ़ाई दोबारा ट्रैक पर लौटती है. मई-जून की छुट्टियों में मस्ती कर चुके छात्रों के लिए जुलाई स्कूल में पढ़ाई का असली महीना माना जाता है.
हालांकि इस महीने कुछ धार्मिक त्योहार, संडे, और मॉनसून की मार के कारण स्कूल बंद रहने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में अभिभावकों और छात्रों के लिए यह जानना जरूरी है कि जुलाई 2025 में स्कूल कब-कब बंद रहेंगे और किन तारीखों पर छुट्टी की उम्मीद की जा सकती है.
अन्य महीनों की तुलना में जुलाई में राष्ट्रीय अवकाश कम होते हैं. अधिकतर छुट्टियां राज्य विशेष या मौसम आधारित होती हैं. हालांकि हर रविवार को अनिवार्य अवकाश मिलता है, जो सभी बोर्ड (CBSE, ICSE, स्टेट बोर्ड) के स्कूलों में लागू होता है.
जुलाई 2025 में चार रविवार पड़ते हैं और इन दिनों सभी स्कूलों में छुट्टी अनिवार्य होती है:
मोहर्रम इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है और इसके 10वें दिन यौम-ए-आशूरा मनाया जाता है. यह तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है.
जुलाई में मॉनसून पूरे जोरों पर रहता है, और कई राज्यों में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद करने की नौबत आ जाती है:
इन राज्यों में बारिश के कारण अचानक घोषित छुट्टियों की संभावना बनी रहती है
यहां 20 जुलाई से मॉनसून ब्रेक घोषित किया जा सकता है
अगर लू या भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहती है तो जुलाई के पहले सप्ताह तक समर वेकेशन बढ़ाई जा सकती है
उत्तर भारत के कई हिस्सों में अचानक मौसम खराब होने पर रेनी डे छुट्टियां मिल सकती हैं
कई बार स्कूलों में उनके फाउंडेशन डे, वार्षिक उत्सव या परीक्षा के बाद मिलने वाली छुट्टियां भी होती हैं.
अभिभावकों को चाहिए कि वे अपने बच्चे के स्कूल से छुट्टी की जानकारी समय रहते प्राप्त करें
जुलाई की छुट्टियों की लिस्ट
तारीख दिन अवकाश का कारण स्थिति
तारीख | दिन | अवकाश का कारण | स्थिति |
---|---|---|---|
6 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | सभी स्कूल बंद |
7 जुलाई (संभावित) | सोमवार | मोहर्रम | कुछ राज्यों में छुट्टी |
10 जुलाई | गुरुवार | गुरु पूर्णिमा | राज्य व संस्थान आधारित |
12 जुलाई | शनिवार | दूसरा शनिवार | कई राज्यों में छुट्टी |
13 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | सभी स्कूल बंद |
20 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | सभी स्कूल बंद |
27 जुलाई | रविवार | साप्ताहिक छुट्टी | सभी स्कूल बंद |
20 जुलाई से आगे | – | मॉनसून ब्रेक (हिमाचल प्रदेश) | क्षेत्रीय अवकाश |