आज सोने की कीमत: सोना सिर्फ एक धातु नहीं, बल्कि भारत के लोगों के बीच एक परंपरा और भावना का हिस्सा है। यहां इसे खुशी का प्रतीक माना जाता है। लोग निवेश के साथ-साथ इसे गहनों के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। यही वजह है कि हर दिन इसकी कीमतों में आने वाले उतार चढ़ाव पर लोग नजर बनाए रखते हैं। आईए जानते हैं आज यानी 7 जुलाई 2025 को होने के क्या भाव चल रहे हैं?
आज के दिन सोने की कीमतों में मामूली सी गिरावट दर्ज हुई है। यह गिरावट कल के मुकाबले में काफी कम है। कैरेट के हिसाब से सोने के दाम कुछ इस तरह से हैं:
1 ग्राम – ₹9,882 (₹1 की गिरावट)
10 ग्राम – ₹98,820
100 ग्राम – ₹9,88,200
1 ग्राम – ₹9,059 (₹1 की गिरावट)
10 ग्राम – ₹90,590
100 ग्राम – ₹9,05,900
1 ग्राम – ₹7,412 (₹1 की गिरावट)
10 ग्राम – ₹74,120
100 ग्राम – ₹7,41,200
देश के अलग-अलग शहरों पर नजर डालें तो हम देखते हैं सोने के दामों में सिर्फ थोड़ा ही अंतर देखने के लिए मिलता है। जैसे मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना ₹9,882 और 22 कैरेट सोना ₹9,059 प्रति ग्राम पर मिल रहा है जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना ₹9,887 और 22 कैरेट सोना ₹9,064 पर दिख रहा है। इसके अलावा हमारे देश की राजधानी यानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹9,897 और 22 कैरेट सोना ₹9,074 की कीमतों पर बिक रहा है।
बात करें पिछले कुछ दिनों की तो 23 जून से लेकर 30 जून तक लगातार सोने की कीमत में गिरावट आई थी। इसके बाद 1 जुलाई से 3 जुलाई तक कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। 4 जुलाई को कीमतें घटी थी जबकि 5 जुलाई को कीमतें फिर से बढ़ती हुई नज़र आई थी। उसके बाद 6 जुलाई को कीमतों में स्थिरता देखी गई थी जबकि आज कीमतों में फिर से गिरावट देखी गई है।
आज 7 जुलाई 2025 को सोने के दामों में मामूली से गिरावट देखने के लिए मिली है। इस गिरावट से निवेशकों को कोई फर्क तो नहीं पड़ता लेकिन यह उनके लिए एक संकेत है कि बाजार गिरावट की ओर बढ़ रहा है जो लोग निवेश करना चाहते हैं। उनके लिए फायदे का समय हो सकता है इसलिए बाजार पर नजर बनाए रखें।