Shocking: पत्नी को था पति के किसी और से अफेयर होने का शक, प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता पानी और तेजाब, मामला जानकर होगी हैरानी
Varsha Saini October 22, 2025 04:05 PM

गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुई एक भयावह घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। घरेलू हिंसा के वैसे तो कई मामले सुनने को मिलते हैं, लेकिन इस बार पति को प्रताड़ित किया गया है। अहमदाबाद सैटेलाइट इलाके में रहने वाले एक 33 वर्षीय डिलीवरी कर्मचारी को उसकी ही पत्नी ने खौलता पानी और तेज़ाब डालकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक फिलहाल सोला सिविल अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला को शक था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ संबंध है। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। घटना वाले दिन, आधी रात को जब पति सो रहा था, पत्नी ने अचानक उसके ऊपर कंबल खींच लिया और उस पर खौलता पानी डाल दिया। बाद में, उसने तेजाब फेंककर उसे जला दिया। इससे उसके पेट, पीठ, जांघों, हाथों और गुप्तांगों पर गंभीर चोटें आई हैं।

घायल अवस्था में ही पीड़ित ने अस्पताल के बिस्तर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें उसने अपनी पत्नी द्वारा दी गई पूरी यातना का वर्णन किया है। हमले के बाद, आरोपी पत्नी घर से भाग गई और पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जांच में पता चला है कि दोनों ने दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी और यह दोनों की दूसरी शादी थी। आरोपी महिला का अपने पहले पति से एक छह साल का बेटा है। मौजूदा पति ने इस महिला से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था। हालाँकि, शादी के बाद से ही उनके रिश्ते में अविश्वास और झगड़े का माहौल बना रहा। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पहले भी विवाद की शिकायतें दर्ज की गई थीं। फिलहाल, आरोपी की तलाश जारी है और स्थानीय पुलिस मामले की जाँच में जुटी है।

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.