इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन युद्ध को समाप्त करवाने के लिए कई कोशिशे कर चुके है। दोनों के लिए एक शांति प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। लेकिन बात नहीं बनी है। अब ट्रंप का एक बड़ा बयान सामने आया हैं, खबरों की माने तो ट्रंप ने चेतावनी दी है कि रूस-यूक्रेन युद्ध थर्ड वर्ल्ड वॉर में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने युद्ध में 25 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिसमें ज्यादातर सैनिक थे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने कहा कि वह युद्ध को तुरंत खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रूस और यूक्रेन के पीछे हटने से वह निराश हैं। दुश्मनी को तुरंत खत्म करने की अपनी कोशिश को दोहराते हुए, उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि हत्याएं रुकें।
उन्होंने आगे कहा, इस तरह की चीजों का नतीजा थर्ड-वर्ल्ड वॉर होता है। और मैंने यह उस दिन कहा था। मैंने कहा, हर कोई ऐसे ही खेल खेलता रहता है। हम थर्ड वर्ल्ड वॉर में पहुंच जाएंगे और हम ऐसा होते नहीं देखना चाहते।
pc- ndtv.in