भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश, महिला ने मांगे 2 करोड़ रुपए
Webdunia Hindi January 15, 2026 06:43 PM

मध्यप्रदेश के धार जिले की धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश और 2 करोड़ की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद भाजपा विधायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हनी ट्रैप की इस पूरी साजिश का खुलासा किया। इतना ही नहीं भाजपा विधायक ने पुलिस-प्रशासन पर अपनी फरियाद नहीं सुनने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा

धार के धरमपुरी से भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर का आरोप है कि उनके विधानसभा क्षेत्र की एक महिला और उसके साथी आसिफ अली ने उन्हें हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश की और बदले में 2 करोड़ रुपए और एक कार की मांग की। भाजपा विधायक का आरोप है कि जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उन्हें फर्जी दुष्कर्म के मामले में फंसाने और बदनाम करने की धमकी दी। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत पूलिस-प्रशासन से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्र्वाई नहीं की। भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि उन्होंने दिसंबर के अंत में ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण उन्हें मीडिया के सामने आना पड़ा है। पूरे मामले को लेकर भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की है।

मीडिया से बात करते हुए भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले महीने की 23 दिसंबर 2025 को जब वह भाोपाल में थे तो एक महिला आर्थिक सहायता के बहाने उनके धामनोद स्थित कार्यालय पहुंची थी। इसके बाद में महिला भोपाल स्थित उनके आवास पर भी आई और 15 हजार रुपए की मदद मांगी, इस पर उन्होंने महिला को एक हजार रुपए दे दिए। इसके बाद महिला और उसके साथी ने फोन कर उनसे 2 करोड़ की मांग की और न देने पर रेप के मामले में फांसने की धमकी दी। महिला की धमकी के बााद भाजपा विधायक ने भोपाल एसपी और आईजी को फोन कर पूरे मामले की सूचना दी और अपना आवेदन दिया।

वहीं भाजपा विधायक की प्रेस कॉफ्रेंस के बाद पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दिलचस्प बात यह है कि एफआईआर भाजपा विधायक की ओर से नहीं उनके किराएदार होटल मैनेजर की शिकायत पर दर्ज की गई है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.