जहां नजर डालो वहीं भारत… T20 वर्ल्ड कप में भारतीय मूल के 41 खिलाड़ी दिखा रहे जलवा, किस टीम में सबसे ज्यादा?
Sanjeev Kumar February 09, 2026 12:24 AM
Indian Origin Players In T20 World Cup 2026: क्रिकेट की दुनिया में भारत और भारतीयों का रुतबा क्या है, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 10-12 नहीं बल्कि 41 भारतीय मूल के खिलाड़ी अलग-अलग देशों के लिए खेल रहे हैं.
इनमें से कुछ खिलाड़ी मेगा इवेंट में अपनी टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं, जिसमें अमेरिका के मोनांक पटेल और ओमान के जतिंदर सिंह का नाम शामिल है. इस लिस्ट में कनाडा की टीम टॉप पर है, जिसमें 11 खिलाड़ी भारतीय मूल के हैं. दूसरे नंबर पर अमेरिका है, जिसमें 9 इंडियन ऑरिजिन प्लेयर्स हैं. कनाडा में 11, यूएसए में 9 भारतीय मूल के खिलाड़ी आपको ये जानकर हैरानी होगी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहे 15 कनाडा के खिलाड़ियों में से 11 का कनेक्शन भारत से है. वहीं यूएसए की टीम में कप्तान मोनांक पटेल सहित 9 भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं.
कनाडा टीम में शामिल भारतीय मूल के खिलाड़ी दिलप्रीत बाजवा, नवनीत धालीवाल, रविंद्रपाल सिंह, कंवरपाल ततगुर, श्रेयस मोव्वा, अंश पटेल, युवराज शर्मा, अजयवीर हुंदल, हर्ष ठाकर, शिवम शर्मा, जसकिरन सिंह. यूएसए की टीम में कप्तान सहित 9 भारतीय मूल के खिलाड़ी सौरभ नेत्रवल्कर, मोनांक पटेल, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, मिलिंद कुमार, साईतेजा मुक्कामाला, जेसी सिंह, नोस्थुश केंजिगे. UAE की टीम में 7 भारतीय मूल के खिलाड़ियों को जगह अलीशान शराफू, आर्यन शर्मा, सिमरनजीत सिंह, मयंक कुमार, ध्रुव पराशर, हर्षित कौशिक, रोहिद्द सिंह.
ओमान में 7 भारतीय मूल के खिलाड़ी जतिंदर सिंह (टीम के कप्तान), विनायक शुक्ला, अषीश ओडेदरा, जय ओडेदरा, करण सोनावले, जितेन रामानंदी, वासिम अली. न्यूजीलैंड की टीम में 2 भारतीय मूल के खिलाड़ी न्यूजीलैंड की टीम में रचिन रविंद्र और ईश सोढ़ी मौजूद हैं, जो भारतीय मूल के हैं. इटली टीम में कितने? इटली की टीम में भी एक भारतीय मूल का खिलाड़ी है, जिनका नाम जसप्रीत सिंह है. साउथ अफ्रीका में एक भारतीय मूल के खिलाड़ी केशव महाराज वेस्टइंडीज में 1 भारतीय मूल का खिलाड़ी गुडाकेश मोती. नीदरलैंड्स टीम में भारतीय मूल के खिलाड़ी स्पिनर आर्यन दत्त, ओपनर विक्रमजीत सिंह  
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.