Tata Punch EV का सबसे सस्ता वेरिएंट खरीदने के लिए हर महीने कितनी EMI देनी होगी?
एबीपी ऑटो डेस्क February 09, 2026 07:12 PM
टाटा मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक SUV Tata Punch EV को किफायती विकल्प के तौर पर पेश करती है. अगर आप भी पेट्रोल-डीजल से हटकर एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Punch EV आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. खासतौर पर इसका बेस वेरिएंट Smart उन ग्राहकों को आकर्षित करता है जो कम बजट में EV लेना चाहते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आप 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो हर महीने कितनी EMI देनी होगी? आइए विस्तार से जानते हैं.
Tata Punch EV की कीमत कितनी है?
- Tata Punch EV के बेस वेरिएंट Smart की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है. अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है, तो ऑन-रोड कीमत करीब 10.45 लाख रुपये पड़ती है. इस कीमत में एक्स-शोरूम के अलावा लगभग 7 हजार रुपये RTO चार्ज और करीब 39 हजार रुपये का इंश्योरेंस शामिल है. अलग-अलग शहरों में टैक्स और इंश्योरेंस के हिसाब से कीमत में थोड़ा अंतर हो सकता है.
2 लाख के डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI?
- अगर आप Tata Punch EV Smart को 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स-शोरूम कीमत पर फाइनेंस किया जाता है. इस स्थिति में आपको करीब 8.45 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा. मान लें कि बैंक आपको 9 प्रतिशत सालाना ब्याज दर पर 7 साल के लिए यह लोन देता है, तो आपकी मासिक EMI करीब 13,597 रुपये बनेगी. यानी हर महीने लगभग 14 हजार रुपये से कम खर्च में आप यह इलेक्ट्रिक SUV चला सकते हैं.
कुल मिलाकर कार कितनी महंगी पड़ेगी?
- अगर आप 7 साल तक हर महीने 13,597 रुपये की EMI चुकाते हैं, तो इस दौरान करीब 2.97 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के रूप में देने होंगे. इस तरह एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और ब्याज जोड़ने के बाद Tata Punch EV Smart की कुल लागत लगभग 13.42 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. हालांकि, पेट्रोल या डीजल के मुकाबले EV में फ्यूल और मेंटेनेंस का खर्च कम होता है, जिससे लंबे समय में यह सौदा फायदे का हो सकता है.
किन गाड़ियों से है मुकाबला?
- भारतीय बाजार में Tata Punch EV को कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में उतारा गया है. इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला MG Windsor EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होता है.
सिर्फ 5.80 लाख रुपये में Nissan भारत में लॉन्च कर सकती है अपनी 7-सीटर, जानें खासियत