Ayushman Card Yojana: पात्र लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना हुआ और भी आसान, अब मिलेगी ये सुविधा
Rajasthankhabre Hindi February 12, 2026 04:42 PM

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के लोगों के स्वास्थ्य के लिए कई योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं में से ही एक हैं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना। इस योजना में लोगों को 5 लाख तक का मुफ्त उपचार मिलता है। अब इस योजना में पात्र लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है।

कैसे हुआ आसान
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने राशन डीलर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, पीएचसी सखी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और ग्रामीण क्षेत्रों में फार्मासिस्ट को भी कार्ड बनवाने की जिम्मेदारी दी है। अब इनकी मदद से आयुष्मान कार्ड बनवाना कैसे आसान होगा।

5 लाख तक का मुफ्त इलाज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार योजना में चिन्हित सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटलों में प्रत्येक परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज मिलता है। परिवार के हर सदस्य का अलग आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है, जिसके जरिए कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है।

pc- navbharat times

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.