घरेलू हवाई सेवा को लेकर बड़ा फैसला, सरकार ने हटाई किराए की सीमा, अब एयरलाइंस तय करेंगी किराया
Webdunia Hindi March 22, 2026 04:43 AM

Big Decision Regarding Domestic Air Services : केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगी अस्थाई सीमा को हटाने का फैसला किया है। खबरों के अनुसार, घरेलू हवाई किराए पर से अस्थाई प्रतिबंधों का हटना यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। इसके बाद एयरलाइंस अब मांग और आपूर्ति के आधार पर टिकट के दाम तय कर सकेंगी। किराए की सीमाएं हटाए जाने के साथ ही मंत्रालय ने एयरलाइंस को मूल्य निर्धारण अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया है। किराए पर लगाई गई सीमाएं 23 मार्च, 2026 से वापस ले ली जाएंगी। यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत

केंद्र सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगी अस्थाई सीमा को हटाने का फैसला किया है। घरेलू हवाई किराए पर से अस्थाई प्रतिबंधों का हटना यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है। इसके बाद एयरलाइंस अब मांग और आपूर्ति के आधार पर टिकट के दाम तय कर सकेंगी। किराए पर लगाई गई सीमाएं 23 मार्च, 2026 से वापस ले ली जाएंगी। पहले सरकार ने किराए की एक ऊपरी सीमा तय कर रखी थी, ताकि कंपनियां मनमाने तरीके से कीमतें न बढ़ा सकें।

ALSO READ: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत: 60 फीसदी सीटों पर नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, परिवार को साथ बैठाना एयरलाइंस की जिम्मेदारी

यात्रियों को मिल सकते हैं सस्ते टिकट

यह निर्णय बाजार की स्थितियों के सामान्य होने और एयरलाइंस के परिचालन में स्थिरता लौटने का संकेत देता है। सरकार का मानना है कि अब हालात सामान्य हो चुके हैं और उड़ानों की संख्या भी पहले जैसी हो गई है, इसलिए बाजार को स्वतंत्र छोड़ना जरूरी है। इसका मतलब है कि अब टिकट की कीमतें पूरी तरह डिमांड और सप्लाई पर निर्भर होंगी। पीक सीजन जैसे त्योहार या छुट्टियों के समय किराए बढ़ सकते हैं, जबकि ऑफ सीजन में सस्ते टिकट भी मिल सकते हैं यानी यात्रियों को कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

ALSO READ: Flight Fare Rises : हवाई सफर पर महंगाई की मार, Air India और Air India Express ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया, जानिए कबसे होगा लागू

दिसंबर 2025 में इंडिगो की बड़े पैमाने पर उड़ान बाधित होने के कारण टिकट की कीमतों में असामान्य वृद्धि देखी गई थी। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 6 दिसंबर, 2025 को घरेलू हवाई किराए पर अस्थाई सीमाएं लगाई थीं। दिसंबर 2025 में कई उड़ानों में तकनीकी और ऑपरेशनल समस्याओं के कारण बड़ी संख्या में फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं।

ALSO READ: हवाई किराया क्यों नहीं कर सकते कंट्रोल, नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने क्या बताई मजबूरी

इंडिगो के कारण लिया था यह फैसला

खासकर इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानों में आई गड़बड़ी के चलते टिकटों की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखा गया था। किराए की सीमाएं हटाए जाने के साथ ही मंत्रालय ने एयरलाइंस को मूल्य निर्धारण अनुशासन बनाए रखने और जिम्मेदारी से कार्य करने का निर्देश दिया है। मंत्रालय के अनुसार अब स्थिति सामान्य हो गई है, क्षमता बहाल हो गई है। किराए पर लगाई गई सीमाएं 23 मार्च, 2026 से वापस ले ली जाएंगी।
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.