तारक मेहता में नया ट्विस्ट, स्कैम का शिकार हुए भिड़े, 5 लाख तो गंवाए, जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचे
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क March 22, 2026 08:12 PM

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से फैंस को एंटरटेन कर रहा है. शो में हर वक्त नए-नए ट्विस्ट आते रहते हैं. फैंस को शो खूब हंसाता है. अब इन दिनों शो में आत्माराम भिड़े और माधवी भिड़े मुसीबत में फंस गए हैं. उनके साथ फ्रॉड हुआ और तो और वो जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंच गए हैं. 

जेल पहुंचे आत्माराम-भिड़े

दरअसल, हुआ ये कि आत्माराम भिड़े और माधवी एक सोने का सेट खरीदने जाते हैं. सुनार की दुकान पर उन्हें एक कपल मिलता है जो अपना सोने का सेट बेचना चाहता है. माधवी और आत्माराम को वो सेट पसंद आता है और वो जैसे-तैसे पैसों का जुगाड़ करके वो सेट 4 लाख 75 हजार में खरीद लेते हैं. इस सेट के लिए वो पूरी गोकुलधाम सोसायटी से कर्जा भी लेते हैं. वो सभी को सेट दिखाते हैं.

इसके बाद रात में उनके घर नकली पुलिस आती है और बोलती हैं कि उन्होंने जो सेट लिया है वो चोरी का है. और उन्हें पुलिस स्टेशन चलना पड़ेगा. वो उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर जाते हैं, लेकिन रास्ते में ही सभी भाग जाते हैं. भिड़े और माधवी उस पुलिस की गाड़ी के पास उनका इंतजार कर रहे होते हैं तभी असली पुलिस आती है. 

पुलिस जांच करती है और पता चलता है कि वो गाड़ी चोरी की है. इसके बाद पुलिस माधवी और भिड़े को गाड़ी चोरी के इल्जाम में पुलिस स्टेशन ले जाती है. माधवी और भिड़े पुलिस को सबकुछ बताने की कोशिश करते हैं लेकिन पुलिस सुनती नहीं है. इसके बाद वो पुलिस स्टेशन जते हैं और वहां चालू पांडे मिलते हैं. माधवी और भिड़े चालू पांडे को सब कुछ समझाते हैं, लेकिन करंट सिचुएशन को देखते हुए अभी तक माधवी और भिड़े पर गाड़ी चोरी मामले में फंसे हैं. 

अब आने वाले समय में देखना होगा कि आत्माराम और माधवी इस जाल से कैसे निकल पाएंगे. गोकुलधाम वाले उनकी मदद कैसे करेंगे.

 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.