यूएस-ईरान वॉर के बीच एक्टर राम कपूर ट्रैवल करने का प्लान कर रहे हैं. वो दुबई जाने वाले हैं. दुबई में उनके घर का काम अधूरा पड़ा है और वो उन्हें समय रहते पूरा करना है.
दुबई जा रहे राम कपूर
राम कपूर ने कहा, 'लास्ट टाइम हम वहां एक हफ्ते के लिए थे. मैंने उस वक्त सोचा था कि मैं मुंबई लौट आऊंगा और हालात शांत होने का इंतजार करूंगा. उसके बाद फिर दोबारा काम शुरू करूंगा. लेकिन अब मेरे पास कोई और ऑप्शन नहीं है. मेरा काम अभी तक बाकी है. ऐसा लग नहीं रहा कि हालात जल्द ही ठीक होंगे. बल्कि हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं. ये महीनों तक या उससे भी ज़्यादा समय तक चल सकता है. ये लंबा चला तो मैं अब और देर नहीं कर सकता. मुझे वहां जाकर अपने काम को पूरा करना ही होगा.'
दुबई में चल रहा राम कपूर के घर काम
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, राम ने कहा, 'मेरा बुर्ज खलीफा वाले घर का काम चल रहा है. हमारे पास इसे करने के लिए एक टाइमफ्रेम है और उसी में हमें ये पूरा करना होगा. मैं एक्सटेंशन की रिक्वेसट कर सकता हूं लेकिन मुझे ये नहीं पता ये कब तक चलेगा. तो मैं काम फिर से शुरू करूंगा. मैं अब इसे ओरिजनल प्लान के हिसाब से पूरा करना शुरू करूंगा. दुबई में मैं जिन लोगों को जानता हूं वो लोग भी अपने काम धीरे-धीरे शुरू कर रहे हैं. मैं पैनिक नहीं कर रहा हूं. मैं अकेला दुबई जाऊंगा. मैं मंगलवार को दुबई जा रहा हूं और वहां मैं कुछ हफ्ते रहूंगा. मेरे बच्चे भी मेरे जैसे हैं. शुरू मैं भले ही उन्होंने पैनिक किया हो लेकिन फिर मैंने उन्हें समझाया और वो शांत हुए. उन्होंने अपनी मां को भी समझाया. गौतमी चिंता कर रही है. लेकिन वो समझ रही है कि ये जरुरी भी है.'