'नागिन 7' का ये एक्टर बनेगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के स्पिन ऑफ का हिस्सा,बदलेगी कहानी
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क March 22, 2026 08:12 PM

टीवी पर आए दिन नए-नए शोज टेलीकास्ट हो रहे हैं जो लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं. इसी बीच क्योंकि सास भी कभी बहू थी का स्पिन ऑफ सुर्खियों में छाया हुआ है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी का स्पिन ऑफ क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं से टेलीकास्ट होने वाला है.

इस बारे में सुनने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है.क्योंकि सास भी कभी बहू थी का जबसे प्रीमियर हुआ है ये शो टीआरपी लिस्ट में नंबर वन पर बना हुआ है. शो में पुराने कलाकारों के साथ-साथ नए-नए कलाकार भी देखे को मिल रहे हैं.

स्पिन ऑफ की कहानी अंगद और वृंदा पर होगी बेस्ड

लेकिन, तुलसी और मिहिर के किरदार में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय को देख लोग इस शो से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं.अब इस शो को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने स्पिन ऑफ लाने की प्लानिंग कर ली है. बता दें क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं में अंगद और वृंदा की कहानी को दिखाया जाएगा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kushagre Dua (@kusshagredua)

अब इस शो की कास्टिंग भी चर्चा में आ चुकी है. दरअसल कुशाग्र दुआ की इस शो में एंट्री हो चुकी है. जो शो में नेगेटिव कैरेक्टप प्ले करते हुए नजर आएंगे.  इससे पहले कुशाग्र को नागिन 7 में देखा जा चुका है. कुशाग्र इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, साथ ही एक अलग तरह के रोल को निभाने के लिए पूरी तैयारी भी कर ली है.

कुशाग्र की एंट्री के बाद से शो में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिलेंगे.एकता कपूर के शो में अक्सर देखने को मिला है कि नेगेटिव कैरेक्टर्स ने हमेशा ही शो की कहानी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है.कुशाग्र ने अभी तक जिस शो में काम किया है, उसमें अपनी एक्टिंग का शानदार प्रदर्शन किया है. अब ये देखना और मजेदार होगा कि स्पिन ऑफ के बाद शो में किन-किन कलाकारों की एंट्री होगी.

:-रिद्धि को शाइनी दोषी ने आखिर क्यों कहा 'दोगली डोगरा', बोलीं- मुझे जवान की मां बनने का कोई शौक नहीं

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.