सफेद बालों से हैं परेशान? बिना डाईˈ नेचुरल तरीके से करें काला बस सरसों के तेल में मिला दें ये चीजˌ
Himachali Khabar Hindi March 25, 2026 06:42 AM

सफेद बाल किसी को पसंद नहीं होते हैं। खासकर तब जब ये कम उम्र में ही आन लगे। गलत खान पान और खराब लाइफस्टाइल के चलते आजकल युवाओं में सफेद बाल जल्दी आने लगे हैं। ऐसे में कुछ बालों को डाई कर इन्हें काला बनाते हैं। लेकिन इस डाई कई साइड इफेक्ट्स होते हैं।

ऐसे में आज हम आपको बिल्कुल नेचरल तरीके से सफेद बालों को काला करने का उपाय बताने जा रहे हैं। इसके लिए आपको सिर्फ तीन महत्वपूर्ण सामग्रियां सरसों के तेल (Mustard Oil), मेहंदी (Heena) और आंवला (Gooseberry) चाहिए होगा। इस नुस्खे से न सिर्फ आपके बाल काले होंगे बल्कि बालों की अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

ऐसे बनाएं बालों को काला करने वाला तेल

सबसे पहले लोहे की एक कढ़ाई ले। वैसे आप दूसरी कढ़ाई भी ले सकते हैं, लेकिन लोहे की कढ़ाई से इसका असर ज्यादा प्रभावशाली रहता है। अब इस कढ़ाई में करीब 200 एमएल कच्ची घानी का सरसों का तेल डालें। ये तेल आप किसी भी ब्रांड का ले सकते हैं।

अब तेल वाली इस कढ़ाई को गैस पर मीडियम आंच पर रख दें। इसके बाद इसमें दो से तीन बड़े चम्मच हर्बल ड्राई मेहंदी पाउडर मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर पका लें। ध्यान रहे इस दौरान आंच धीमी रहे। वहीं गांठे ना पड़ें इसलिए इसे बीच बीच में हिलाते भी रहें। इसे आप लगभग दो से तीन मिनट तक पकाएं।

अब इसमें 1 टेबलस्पून आंवला पाउडर मिलाएं। यह आपके बालों की चमक बरकरार रखने, बालों की दिक्कत दूर करने और सफेद बालों से छुटकारा दिलाने में सहायता करेगा। इसके बाद इसमें डेढ़ से दो टेबलस्पून मेथी का पाउडर मिलाएं। इससे आपके बालों की जड़ें मजबूत होंगी। वहीं बाल भी काले होंगे।

इस मिश्रण को भूरा होने तक पकाएं। इसमें लगभग 7 से 8 मिनट का समय लगता है। इस बात का ध्यान रखें कि तेल जले नहीं। इसलिए मिश्रण को लगातार हिलाते भी रहें। जब से भूरा हो जाए तो गैस बंद कर इस ठंडा होने रख दें।

मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे 12 से 24 घंटे ऐसे ही ढककर रख दें। इससे घोल गाढ़ा हो जाएगा। वहीं मेथी, आंवला और मेहंदी अपना रंग छोड़ देंगे। अब इस तेल को छानकर किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर लें। ये बर्तन प्लास्टिक या कांच का होना चाहिए। इस मिश्रण को आप कुछ महीनों तक स्टोर कर रख सकते हैं।

बालों में लगाने की विधि

इस तेल को आप सप्ताह में एक या दो बार लगा सकते हैं। इसे हमेशा शैंपू करने से 3 घंटे पहले लगाएं। इस तेल में एक कॉटन बॉल डुबोकर बालों की जड़ों तक लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा। इसके बाड आपको बालों में डाई करने की झंझट नहीं रहेगी। ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि इस ऑयल के कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.