Dhurandhar 2 एक्टर को पाकिस्तान से मिल रहे आई लव यूं के मैसेज, कहा- 14 सेकेंड के रोल ने स्टार बना दिया स्टार
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क March 28, 2026 08:42 AM

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म ने 1000 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के सभी किरदार सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में फिल्म के एक्टर विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है. यहां तक कि उन्हें, पाकिस्तान से भी खूब प्यार मिल रहा है.

बता दें, विवेक सिन्हा ने 'धुरंधर 2' में जहूर मिस्त्री का किरदार निभाया है. वहीं उन्होंने हाल ही में जी न्यूज संग बातचीत में बताया कि भारत से उन्हें खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ पाकिस्तान से भी उन्हें कई मैसेज आ रहे हैं.

पाकिस्तान से मिल रहे प्यार भरे मैसेज
एक्टर ने बताया कि उनकी एक्टिंग और डायलॉग्स की वजह से कई लोगों ने उन्हें नफरत भरे मैसेज भेजे और कुछ लोगों ने प्यार भी दिया. उन्होंने कहा कि मेरे इंस्टाग्राम पर 2000 कमेंट्स पड़े हुए हैं. मैं इसे बहुत एंजॉय कर रहा हूं.

उन्होंने आगे कहा कि जहां कई लोग उनके काम की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ कमेंट्स काफी ज्यादा एक्सट्रीम भी होते हैं. कुछ लोग तो ये भी लिख रहे हैं कि पाकिस्तान आकर मुझे मारेंगे… तो मुझे कहना पड़ा, भाई मैं पाकिस्तानी नहीं हूं, मैं इंडियन हूं, बिजनौर के धामपुर से हूं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by vivek sinha (ज़हूर मिस्त्री) (@viveksinhaactor)

14 सेकेंड के रोल ने स्टार बना दिया
दिलचस्प बात ये है कि एक्टर को पाकिस्तान से भी खूब प्यार मिल रहा है. उन्होंने बताया, 'मुझे पाकिस्तान से भी कई मैसेज मिल रहे हैं. एक मैसेज आया, 'सर आई लव यूं , मैं पाकिस्तान से हूं.' एक्टर ने इस पर हंसते हुए जवाब दिया कि रुको हम बाद में बात करते हैं. उन्होने कहा, 'मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. ये मेरी उम्मीदों से कहीं बढ़कर था. उन 14 सेकंड के फुटेज ने मुझे एक स्टार जैसा महसूस कराया. इसे देखने के बाद लोगों का खून खौल रहा था.'

पर्सनल लाइफ पर की बात
एक्टर ने अपनी लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया कि वो जब 6 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था. उनकी मां ने सिंगल पेरेंट के तौर पर उन्हें पाला और कभी भी किसी चीज की कोई कमी नहीं महसूस होने दी.

विवेक सिन्हा ने अपनी एक्टिंग की जर्नी के बारे में भी बताया कि उन्होंने कभी एक्टर बनने का नहीं सोचा था. पढ़ाई करने के बाद वो नौकरी करने लगे थे, लेकिन तभी किसी ने विवेक सिन्हा को सलाह दी कि वो एक्टिंग में ट्राई करें. विवेक ने बताया कि उस वक्त वो ये भी नहीं जानते थे कि थिएटर होता क्या है. फिर उन्हें थिएटर में काम मिला. इसके बाद वो धीरे धीरें ग्रो करते गए. वहीं अब धुरंधर ने उन्हें और फेमस कर दिया.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.