भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रामायण इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. जैसे ही फिल्म का पहला टीजर और रणबीर कपूर के राम अवतार की झलक सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस का क्रेज देखने लायक हो गया. हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा है और लोग इसे भारतीय सिनेमा का गेमचेंजर तक बता रहे हैं. दरअसल, हाल ही में फिल्म का स्पेशल प्रीव्यू लॉस एंजेलिस में दिखाया गया, जहां मौजूद दर्शकों ने इसे शानदार बताया और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की.
नितेश तिवारी की डायरेक्शन में बनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई है. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म के किरदारों की पहली झलक दिखाने की अनाउंसमेंट की है. लोगों की एक्साइटमेंट इस खबर से तो बढ़ ही गई थी, लेकिन इसी बीच रणबीर कपूर और फिल्म की टीम का लॉस एंजेलिस का वीडियो भी सामने आ रहा है. मेकर्स ने लॉस एंजेलिस के आईमैक्स में फिल्म का टीजर रिलीज किया है, जिसको लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
भगवान राम के बारे में की बातइस दौरान रणबीर कपूर और मेकर्स ने मीडिया से भी बातचीत की. रणबीर कपूर, जो इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, उन्होंने इस रोल को लेकर अपनी भावनाएं भी शेयर कीं. उन्होंने कहा कि भगवान राम उनके लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि एक मार्गदर्शक हैं, जिनसे उन्होंने जीवन जीने की प्रेरणा ली है. रणबीर ने कहा, भगवान राम सदियों से और हमारे बाद भी दुनिया भर के अरबों लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं.
ये भी पढ़ें-बॉलीवुड के वो फेमस सॉन्ग, जिसका भोजपुरी वर्जन बना चुके हैं पवन सिंह, 33 साल पुराना गाना भी है शामिल
लोगों का पॉजिटिव रिएक्शनSuperstar Ranbir Kapoor talking about Prabhu Shree Rama in Los Angeles, Usa during Ramayana Glimpse Screening Event pic.twitter.com/jHmKlHJ9jq
— The Ramayana 🏹 (@RamayanaSaga)
आगे एक्टर ने कहा कि वो हमारे जाने के बाद भी बने रहेंगे वे हमें परेशानियों के बारे में मानवीय भावना का ज्ञान कराते हैं. वो करुणा, साहस, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं. उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका अर्थ है आदर्श पुरुष है. टीजर को लेकर फैंस के रिएक्शन की बात करें, तो सोशल मीडिया पर लोग रणबीर कपूर के लुक, फिल्म के भव्य विजुअल्स और बैकग्राउंड म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ये फिल्म भारतीय सिनेमा को एक नए स्तर पर ले जाएगी. खास बात ये है कि फिल्म को IMAX लेवल पर तैयार किया जा रहा है, जिससे इसकी ग्रैंडनेस और भी बढ़ जाती है.
2 अप्रैल को फर्स्ट लुक2 seconds of Ranbir Kapoor as Bhagwan Ram and the theater reaction was epic 🔥#RanbirKapoor #Ramayana pic.twitter.com/E6ijZy8C1H
— RK 🏹 (@_RK88Varun_)
फिल्म का डायरेक्शन नितेश तिवारी कर रहे हैं और इसमें रणबीर कपूर के साथ फिल्म में साई पल्लवी भी शामिल हैं, जो कि माता सीता के किरदार में हैं. साथ ही साउथ सुपरस्टार यश, रावण के किरदार में दिखेंगे. फिल्म में और भी कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. ये फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. अब फैंस को 2 अप्रैल का इंतजार है, जब इसका पहला ऑफिशियल टीजर रिलीज होगा.