8 महीने की प्रेग्नेंसी में मुझे पीटा… पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर सेहर हयात ने एक्स हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप, बताई तलाक की वजह
TV9 Bharatvarsh April 01, 2026 01:42 AM

Pakistani Influencer Sehar Hayat: सोशल मीडिया हो या फिर फिल्मी दुनिया, जो लोग पब्लिक फिगर बन जाते हैं, उनकी पर्सनल लाइफ, पर्सनल रह नहीं जाती है. ऐसा ही कुछ पाकिस्तान को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर सेहर हयात के साथ भी हुआ है. सेहर ने टिकटॉक के जरिए लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई है और उनके इंस्टाग्राम पर भी मिलियन में फॉलोअर्स हैं. इस बीच सेहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, कुछ वक्त पहले सेहर का तलाक हुआ था, जिसको लेकर अब वो और उनके एक्स हसबैंड ने एक-दूसरे पर तरह-तरह के इल्जाम लगाए हैं.

सेहर हयात ने साल 2023 में सामी रशीद से निकाह किया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर दोनों परफेक्ट कपल के तौर पर नजर आते थे. दोनों के व्लॉग को भी लोगों ने काफी पसंद किया है. लेकिन, दोनों की शादी के कुछ वक्त बाद ही अलग होने का फैसला ले लिया और सेहर ने तलाक की अनाउंसमेंट कर दी. दोनों की एक बेची भी है, जो सेहर के साथ रहती है. अब एक बार फिर दोनों का रिश्ता लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रहा है, इसकी वजह है कि सेहर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने तलाक की वजह का खुलासा किया है.

प्रेग्नेंसी में पति ने उठाया था हाथ

सेहर ने इस वीडियो में सामी पर कई आरोप लगाए हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि वो जब आठ महीने की प्रेग्नेंट थीं, तो सामीन ने उन पर हाथ उठाया है. हालांकि, उन्होंने ये भी बताया है कि इसके अलावा भी सामी ने उनको कई बार मारा है. साथ ही सेहर ने बताया कि सामी अपने परिवार वालों के सामने उनके लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते थे. इतना ही नहीं सेहर ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अलग घर में रहने की बात की, तो सामी ने कहा कि अगर तुम मेरे पैर का अंगूठा अपने मुंह में लेकर बैठोगी तो मैं तुम्हें अलग घर लेकर दुंगा, जिस पर सेहर ने हामी भी भरी थी.

ये भी पढ़ें-बॉलीवुड के वो फेमस सॉन्ग, जिसका भोजपुरी वर्जन बना चुके हैं पवन सिंह, 33 साल पुराना गाना भी है शामिल

View this post on Instagram

A post shared by Sehar Hayyat (@iseharhayat)

निकाह से पहले किया धोखा

सेहर ने आरोप लगाते हुए बताया है कि निकाह के वक्त से ही सामी ने धोखाधड़ी शुरू कर दी थी. उन्होंने कहा कि निकाह के पहले उनसे बताया गया था कि हक-मेहर में 2 करोड़ रुपये लिखे जाएंगे, लेकिन टैक्स का मसला बताते हुए सामी ने सेहर से कहा था कि वो फिलहाल हक-मेहर में 50 लाख रुपये लिखवाएंगे. लेकिन, बाद में ये खुलासा हुआ कि मौलवीय की गलती की वजह से 50 लाख की जगह 5 लाख रुपये लिख गए हैं. सेहर ने बताया कि सामी ने केवल उन्हें ही नहीं बल्कि उनके परिवार वालों को भी गालियां दी हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Sehar Hayyat (@iseharhayat)

कैरेक्टर पर भी उठाया सवाल

सेहर ने कहा कि उन्होंने ये तलाक किसी एक वजह से नहीं लिया है, बल्कि कई छोटी-छोटी बातें जुड़ती गई, जिसने उन्हें मेंटली अनस्टेबल कर दिया था. इंफ्लुएंसर ने बताया कि उनके एक्स हसबैंड ने कई बार उनके कैरेक्टर को लेकर भी गलत बातें कही हैं. सेहर ने बताया कि सामी और उनके पूरे परिवार का खर्च वो ही उठाया करती थीं. हालांकि, इसके अपोजिट सामी ने भी वीडियो शेयर करते हुए अपना पक्ष रखा है और तलाक की वजह बताते हुए कहा है कि सेहर उनके परिवार वालों के साथ नहीं रहना चाहती थीं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.