‘समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन’कहानी है रेचल हार्केन (कैमिला मौरोन) और निकी कनिंगहम (एडम डी मार्को) की. दोनों एक कपल हैं, जो शादी करने का फैसला लेते हैं. ये कपल निकी की फैमिली से मिलने के लिए निकी के घर समर हाउस जाने का प्लान करता है, जहां इनकी शादी भी होनी है.
फिर इस ड्रामे में एंट्री होती है निकी की फैमिली की. इस फैमिली में उसके माता-पिता , उसकी एक बहन पोर्शिया, उसका बड़ा भाई उसकी पत्नी और उनका बेटा है. रेचल को फैमिली काफी अजीब लगती है, जो हरकते भी काफी अजीब सी करती है.
धीरे-धीरे उसे पता लगता है कि फैमिली के साथ सबकुछ ठीक है, लेकिन उसके अपने परिवार पर एक श्राप है, जिसकी वजह से वो जिससे शादी करने वाली है, अगर वो उसका सच्चा साथी यानी सोलमेट नहीं है तो रेचल की मौत हो जाएगी.
रेचल को ये भी पता लगता है कि अगर उसने शादी के लिए मानने के बाद शादी नहीं कीया फिर वो भाग गई तो ये श्राप निकी के परिवार को लग जाएगा. ऐसे में रेचल सबकुछ करती है, जिससे वो खुद पर लगे इस श्राप से बच पाए.
आखिरी एपिसोड में हम रेचल और निकी की शादी होते देखते है, जहां रेचल इस बात पर पूरी तरह से यकीन करती है कि निकी ही उसका सोलमेट है
निकी को ऐन वक्त पर लगता है कि वो श्योर नहीं है. सारे लड़ाई झगड़े में वक्त निकल जाता है और ये श्राप निकी के परिवार को लग जाता है.
उसके परिवार में उसकी मां और बहन पोर्शिया की बुरी तरह से मौत हो जाती है. वहीं घर के शादी में निकी के परिवार की तरफ से आए और लोग भी मरने लगते हैं. इसी बीच रेचल की भी मौत हो जाती है.
लेकिन फिर थोड़ी देर बाद हम रेचल को उठते देखते हैं जो निकी के भाई के बेटे जूड के पास जाती है और उससे कहती है कि ये श्राप उसकी शादी पर उसे लेने आएगा, लेकिन उसे हार नहीं माननी है.
रेचल अब उस विटनेस की जगह ले लेती है, जिसे श्राप मिला था कि वो अमर रहेगा और बाकी लोगों को श्राप से मरते देखेगा. हमें अंत में दिखाया जाता है कि अब रेचल वही विटनेस है और अब वो निकी की ब्ल़डलाइन में आगे होने वाली शादियों में श्राप का असर देखेगी.