इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सरकार आज एक बड़ा कदम उठाया हैं, जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने खर्च कम करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। अब कोई भी सरकारी कार्यक्रम जैसे समारोह, प्रदर्शनी, सेमिनार वगैरह निजी जगहों पर नहीं किए जाएंगे। साफ शब्दों में कहें तो होटल या प्राइवेट हॉल में सरकारी इवेंट कराने पर रोक लगा दी गई है।
लेनी होगी मंजूरी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अगर कोई खास स्थिति हो, और निजी जगह पर कार्यक्रम करना बहुत जरूरी हो, तो इसके लिए पहले कमेटी से मंजूरी लेनी पड़ेगी। ये कमेटी मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में काम करेगी।
सरकार का कहना है कि इस फैसले से सरकारी सुविधाओं का सही इस्तेमाल होगा, और फालतू खर्च भी रुकेगा। इसको लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सभी विभागों, निगमों और स्वायत्तशासी संस्थाओं को निर्देश जारी कर दिए हैं, अब उन्हें कहा गया है कि अपने कार्यक्रम सरकारी भवनों और कॉन्फ्रेंस हॉल में ही करें।
pc- etv bharat