Mesh Sankranti 2026 Daan: सनातन धर्म में सूर्य देव के एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने पर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. इस पर्व को बहुत विशेष माना जाता है. प्राचीन काल से ही संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य करने की परंपरा चली आ रही है. इस दिन सूर्य देव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. मान्यता है कि इस सूर्य पूजन से आरोग्यता का आशीर्वाद मिलता है.
अभी सूर्य देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य 14 अप्रैल को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे. इसी के साथ खरमास समाप्त हो जाएगा और इसी दिन मेष संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा. मेष संक्राति के दिन कुछ चीजों का दान धर्म शास्त्रोंं में बहुत ही खास और शुभ माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए.
मेष संक्रांति पर करें इन चीजों का दानगुड़: मेष संक्रांति वाले दिन गुड़ का दान करना बेहद शुभ होता है. गुड़ को सूर्य ग्रह से संबंधित भोज्य पदार्थ माना गया है. गुड़ का दान करने से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है और ऊर्जा व आत्मविश्वास बढ़ता है.
तिल: संक्रांति वाले दिन तिल का दान आपको सकारात्मकता प्रदान करता है. तिल का दान करने से सूर्य और शनि देव दोनों की कृपा प्राप्त होती है. मान्यता है कि तिल का दान करने से सोया भाग्य जाग जाता है.
चावल: चावल या अक्षत को सुख और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. संक्रांति वाले दिन चावल का दान करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति तो मजबूत होती. साथ ही माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है.
गेहूं: ज्योतिष शास्त्र में गेहूं का संबंध भी सूर्य से बताया गया है. संक्रांति के दिन गेहूं का दान करने से सूर्य के समान उर्जा मिलती है. साथ ही रुके हुए काम भी पूरे हो जाते हैं.
नमक: संक्रांति वाले दिन नमक का दान करने से जीवन में संतुलन और समृद्धि आती है. यही नहीं मेष संक्रांति के दिन नमक दान करने से भाग्योदय होता है.
ये भी पढ़ें: Varuthini Ekadashi 2026: वो एकादशी व्रत, जो देता है 10 हजार सालों की तपस्या के बराबर पुण्य!
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.