राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर राज्यसभा सांसद बन गए हैं। इस बार जब उन्हें जदयू ने उच्च सदन नहीं भेजा तो राष्ट्रपति द्रौपद मुर्मू ने मनोनित कर दिया।
गृह मंत्रालय की ओर से प्रकाशित गजट के अनुसार, एक सांसद का कार्यकाल खत्म होने से खाली हुई सीट पर राष्ट्रपति ने उन्हें मनोनीत किया है। उनका यह कार्यकाल 2032 तक चलेगा।

जदयू ने अप्रैल 2014 में पहली बार उन्हें बिहार से राज्यसभा में भेजा था। वे 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उप सभापति पद के लिए पहली बार निर्वाचित हुए थे। इससे बाद वे 14 सितंबर 2020 को दूसरी बार राज्यसभा के उप सभापति निर्वाचित हुए।
edited by : Nrapendra Gupta