बाल-बाल बची बाबर आजम की जान! नसीम शाह के भाई ने मारी खतरनाक बाउंसर; देखें फिर क्या हुआ?
नीरज शर्मा April 12, 2026 10:12 AM

Babar Azam PSL 2026: आमतौर पर अपने स्ट्राइक रेट की वजह से आलोचनाओं में घिरे रहने वाले बाबर आजम PSL 2026 में तबाही मचा रहे हैं. 4 पारियों में 212 रन बना चुके हैं और करीब 136 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं. बाबर इस बार अपने स्ट्राइक रेट के लिए नहीं बल्कि बाउंसर गेंद पर चकमा खाने के कारण चर्चा में आ गए हैं. उन्हें तीखा बाउंसर मारने वाले कोई और नहीं पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नसीम शाह के भाई उबैद शाह हैं.

बाबर आजम पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं. PSL 2026 टूर्नामेंट में 11 अप्रैल को पेशावर जाल्मी का मैच लाहौर कलंदर्स के साथ हुआ. इस मुकाबले में जाल्मी की टीम ने 20 ओवरों में 173 रन बनाए. बाबर ने 43 रनों का योगदान दिया.

उबैद शाह ने मारा बाउंसर

इस मैच में बाबर आजम और उबैद शाह की पहली टक्कर चौथे ओवर में हुई थी. शाह की पहली गेंद पर बाबर ने चौका मार दिया था. उसके बाद उबैद पारी का छठा ओवर करने आए. शाह ने ओवर की पहली ही गेंद पर तीखा बाउंसर मारा. बाबर पुल शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन बॉल को पूरी तरह मिस कर गए. दरअसल उबैद शाह ने गेंद फेंकते समय उंगलियां फेरी थीं, इसलिए बाबर गेंद को हिट नहीं कर पाए और वह सीधी बाबर की गर्दन पर जा लगी.

गर्दन पर गेंद लगने से बाबर तुरंत जमीन पर बैठ गए. गेंद की रफ्तार 125.7 किमी प्रतिघंटा थी, लेकिन गर्दन शरीर का संवेदनशील हिस्सा होता है. लाहौर टीम के खिलाड़ी भी तुरंत बाबर का हाल जानने के लिए आगे आए, वहीं फिजियो ने मैदान पर आकर बाबर की जांच की. अच्छी बात यह रही कि बाबर को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उन्होंने आगे भी बैटिंग जारी रखी. उन्होंने 40 गेंद में 43 रन बनाए.

वैभव सूर्यवंशी पर IPL चेयरमैन का बड़ा बयान, कर दी टीम इंडिया में मौका देने की मांग; अब क्या करेगा BCCI?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.