Asha Bhosle Career: आशा भोसले संगीत की दुनिया का एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपने गानों के जादू से कई फिल्मों को ऊचाईयों पर पहुंचाया है. उन्हें इंडस्ट्री में वर्सेटाइल सिंगर की उपाधि मिली थी, हालांकि ये मुकाम हासिल कर पाना उनके लिए आसान नहीं रहा है. जहां बड़ी बहन लता मंगेशकर को देशभर में स्वर कोकिला का ताज हासिल हुआ था, वहीं आशा भोसले के लिए अपनी जगह बनाना मुश्किल रहा है, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनके करियर में सबसे बड़ा रोल प्ले करते हैं ओपी नय्यर.
आशा भोसले ने 12 अप्रैल, 2026 को दुनिया से अलविदा कह दिया, कई दिनों से वो तबीयत से परेशान थीं. 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांसें ली. सिंगर का इस तरह से जाने से इंडस्ट्री में मातम का माहौल छोड़ गया, मानों एक युग ही खत्म हो गया. अपने करियर में उन्होंने 12 हजार से भी ज्यादा गाने गाए हैं. प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही साथ आशा ताई ने अपनी पर्सनल लाइफ को भी लेकर खूब सुर्खियां बटीरी थीं.
पर्सनल लाइफ का करियर पर इफेक्ट16 साल की उम्र में आशा ताई ने घर वालों के खिलाफ जाकर गणपतराव भोसले से शादी कर ली थी. दोनों की उम्र में काफी फासला भी था, लेकिन आशा ताई की ये शादी उनके पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के ही लिए अच्छी नहीं थी. उन्हें घरेलु हिंसा का सामना करना पड़ा और इन सभी का फर्क उनके संगीत करियर पर भी दिखा. शादी के तनाव और उथल-पुथल भरे इन सालों में आशा का करियर भी कुछ खास आगे नहीं बढ़ रहा था. जबकि, लता इन सालों में कामयाबी के उस शिखर पर पहुंच चुकी थीं.
ये भी पढ़ें- इस तरह दुनिया छोड़कर जाना चाहती थीं आशा ताई, पिछले साल बताई थी आखिरी ख्वाहिश
ओपी नय्यर का मिला था साथहालांकि, फिल्म ‘परिणीता’ और ‘बूट पॉलिश’ से उनको पहचान मिलनी शुरू हो गई. लेकिन, उन्होंने अपने करियर का सबसे अहम पड़ाव को ओपी नय्यर के साथ देखा. फिल्म ‘सीआईडी’ के बाद से उन्होंने आशा भोसले के साथ गानों पर काम करना शुरू कर दिया. दोनों ने फिल्म नया दौर में साथ काम किया और दर्शकों को इस फिल्म के गाने खूब पसंद आए थे, इसी फिल्म के जरिए आशा भोसले को लीड रोल की आवाज बनने का मौका मिला.
साथ 324 गानों में किया कामआशा भोसले ने अपने पूरे संगीत करियर में जिस संगीतकार के साथ सबसे ज्यादा गाने दिए वो ओपी नय्यर ही थी. दोनों ने एक साथ 60 फिल्मों में काम किया था, इन फिल्मों के कुल गानों की बात की जाए, तो वो 324 गाने थे. यानी हर फिल्म में आशा ताई के लगभग 5 से ज्यादा गाने हुआ करते थे. इन फिल्मों में दिए गए गानों के जरिए आशा भोसले म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम बनी और उन्होंने अलग-अलग अंदाज में अपनी आवाज का जादू बिखेरा.