सोने और चांदी कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिली है और दोनों कीमती धातुओं के दाम करीब 2 प्रतिशत तक घट गए।
MCX पर सोने में कमजोरीमल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 11:20 पर गोल्ड फ्यूचर्स (5 जून, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट) 0.56 प्रतिशत या 859 रुपए की कमजोरी के साथ 1,51,793 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में इसने 1,51,457 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,999 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
चांदी में ज्यादा गिरावटसिल्वर फ्यूचर्स (05 मई, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट) 1.93 प्रतिशत या 4,693 रुपए की गिरावट के साथ 2,38,581 रुपए पर था।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,37,190 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,39,068 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असरअंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।
सोना 0.84 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,747 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74.70 डॉलर प्रति औंस पर था।
आगे क्या कह रहे हैं विश्लेषक?विश्लेषकों के अनुसार, कॉमेक्स पर सोना फिलहाल 4,700-4,750 डॉलर के दायरे में कारोबार कर रहा है और इसमें तेजी की संभावना सीमित दिख रही है।
यदि कीमत 4,650 डॉलर से नीचे जाती है, तो यह 4,600-4,570 डॉलर तक गिर सकती है। वहीं ऊपर की ओर 4,750-4,770 डॉलर के आसपास मजबूत रुकावट देखी जा रही है।
गिरावट की बड़ी वजह क्या है?सोने और चांदी में कमजोरी की मुख्य वजह डॉलर इंडेक्स और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को माना जा रहा है।
डॉलर इंडेक्स और रुपये पर असरदुनिया की छह बड़ी मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 98.8 पर पहुंच गया।
डॉलर के मजबूत होने से रुपया 55 पैसे की गिरावट के साथ खुला।
कच्चे तेल में तेज उछालवहीं, कच्चा तेल 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जिससे बाजार पर अतिरिक्त दबाव बना हुआ है।