Car Maintenance Tips: गाड़ी खरीदने के बाद ज्यादातर लोग सिर्फ उसे चलाने पर ध्यान देते हैं, लेकिन उसकी बेसिक देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं. यही वजह है की छोटी-छोटी लापरवाही आगे चलकर बड़ी समस्या बन जाती है, खासकर कार के बोनट के नीचे मौजूद जरूरी चीजों को समय-समय पर चेक करना बहुत जरूरी होता है. अगर हफ्ते में सिर्फ एक बार भी इन चीजों पर ध्यान दिया जाए तो कार की परफॉर्मेंस बेहतर बनी रहती है और लंबे समय तक गाड़ी में कोई दिक्कत नहीं आती है.
दरअसल, बोनट के अंदर इंजन और उससे जुड़े कई जरूरी पार्ट्स होते हैं, जिसका सीधा असर गाड़ी की हेल्थ पर पड़ता है. ऐसे में कुछ बेसिक चीजों की नियमित जांच आपकी गाड़ी को लंबे समय तक सही हालत में रखने में मदद कर सकती है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आपको गाड़ी के अंदर बोनट खोलकर कौन सी चार चीजें जरुर चेक करनी चाहिए, जिससे आपकी गाड़ी सालों साल धड़ाधड़ चलेगी.
ब्रेक फ्लूइड का लेवल जरूर चेक करें
कार के ब्रेक सिस्टम के लिए ब्रेक फ्लूइड बहुत जरूरी होता है. बोनट खोलने पर इसका टैंक साफ दिखाई देता है, जिस पर मिनिमम और मैक्सिमम का निशान होता है. अगर इसका लेवल कम हो जाए तो ब्रेकिंग पर असर पड़ सकता है. जरूरत पड़ने पर इस तरह का फ्लूइड इस्तेमाल करें, जो कंपनी ने बताया है. ऐसे में हफ्ते में एक बार ब्रेक फ्लूइड जरूर चेक करें.
वाइपर वॉशर में पानी चेक करते रहें
विंडशील्ड साफ रखने के लिए वाइपर वॉशर का सही तरीके से काम करना जरूरी है. इसके टैंक में पानी खत्म हो जाए तो ड्राइविंग के दौरान परेशानी हो सकती है. इससे साफ या आरो का पानी भरना बेहतर माना जाता है, ताकि पाइप या नोज में गंदगी जमा न हो. ऐसे में आप हफ्ते में एक बार वाइपर वॉशर का पानी भी जरूर चेक करें.
1 लीटर में चलेगी 45 किलोमीटर, ये है दुनिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार
इंजन ऑयल डिपस्टिक चेक करें
इंजन ऑयल कार की लाइफ लाइन की तरह होता है. इसे चेक करने के लिए डिपस्टिक का इस्तेमाल किया जाता है. जिस पर दो निशान बने होते हैं, तेल का लेवल हमेशा इन दोनों के बीच होना चाहिए. अगर यह कम हो रहा है तो यह लीक या सर्विस की जरूरत का संकेत हो सकता है.
कूलेंट का लेवल जरूर देखें
इंजन को ओवरहीट होने से बचाने के लिए कार का कूलेंट जरूरी होता है. इसका लेवल कम होने पर गाड़ी ज्यादा गर्म हो सकती है, जिससे इंजन को नुकसान पहुंच सकता है. ध्यान रखें कि कूलेंट टैंक में सिर्फ सही कूलेंट ही डालें, उसमें पानी मिलाना कार के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
जल्द लॉन्च हो सकती है नई Toyota Fortuner 2026, कई एडवांस फीचर्स से होगी लैस, जानें कीमत