कहां फिसला CSK के हाथ से मैच? कप्तान गायकवाड़ ने बताई एसआरएच के खिलाफ हार की वजह
CricketnMore-Hindi April 19, 2026 11:42 AM

Indian Premier League: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन की चौथी हार से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ काफी निराश नजर आए। उन्होंने कहा कि टीम के बल्लेबाज अहम समय पर साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा।

एसआरएच के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, जिस तरह से उनका (एसआरएच) पावरप्ले चला, उसे देखकर मुझे लग रहा था कि स्कोर 220-230 के आसपास जाएगा। स्कोर को 30 रन कम करके उन्हें 200 से नीचे रोकना यकीनन शानदार था। 10 ओवरों में सिर्फ 80 रन चाहिए थे। वहां से बस कुछ साझेदारियां बनाने की जरूरत थी। 10 ओवर पूरे होने के बाद अगले 2 ओवरों में हमने महज 4 रन बनाए। आखिर के ओवरों में 12 से 13 रन प्रति ओवर का पीछा करना मुश्किल होता है।

हालांकि, ऋतुराज ने हार के बावजूद टीम के गेंदबाजों की सराहना की। उन्होंने कहा, यह लगातार तीसरा मैच है जब हमारी गेंदबाजी यूनिट ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। आज पावरप्ले में भी मुझे लगा कि अभिषेक ने शानदार खेल दिखाया। मेरे हिसाब से सभी गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। वह (अंशुल कंबोज) अपनी गेंदबाजी पर, खासकर आखिर के ओवरों की गेंदबाजी पर बहुत मेहनत कर रहे हैं। ऐसे गेंदबाज बहुत कम मिलते हैं जिनके पास पूरी स्पष्टता हो और जो कप्तान से कह सकें कि मुझे पता है कि क्या करना है, और मैं यही करने वाला हूं।

एसआरएच के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋतुराज ने कहा, जिस तरह से उनका (एसआरएच) पावरप्ले चला, उसे देखकर मुझे लग रहा था कि स्कोर 220-230 के आसपास जाएगा। स्कोर को 30 रन कम करके उन्हें 200 से नीचे रोकना यकीनन शानदार था। 10 ओवरों में सिर्फ 80 रन चाहिए थे। वहां से बस कुछ साझेदारियां बनाने की जरूरत थी। 10 ओवर पूरे होने के बाद अगले 2 ओवरों में हमने महज 4 रन बनाए। आखिर के ओवरों में 12 से 13 रन प्रति ओवर का पीछा करना मुश्किल होता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, सीएसके 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट गंवाने के बाद 184 रन ही बना सकी। टीम की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि आयुष म्हात्रे ने 13 गेंदों में 30 रनों का योगदान दिया। सरफराज खान ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 21 रन बनाए। गेंदबाजी में एसआरएच की तरफ से ईशान मलिंगा ने 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 विकेट झटके।

Article Source: IANS
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.