Lucknow News: बड़ी खबर उत्तर प्रदेश की है. यहां योगी सरकार ने रविवार देर रात राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 40 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. इस फेरबदल में 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदल दिए गए हैं, जबकि कई महत्वपूर्ण विभागों के विभागाध्यक्षों और शासन स्तर के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
शासन ने सबसे चौंकाने वाला फैसला परिवहन विभाग में लिया है. मात्र 7 महीने पहले परिवहन आयुक्त बनीं किंजल सिंह को पद से हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है. चर्चा है कि विभागीय मंत्री के साथ तालमेल की कमी के चलते उन्हें साइड लाइन किया गया है. उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है.
वहीं, यूपी पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को भी हटा दिया गया है. वे मार्च 2021 से इस पद पर थे. उनकी जगह नितिश कुमार को UPPCL का नया एमडी बनाया गया है. सरकार ने 8 अनुभवी कलेक्टरों को दूसरे जिलों की कमान दी है, जबकि 7 अधिकारियों को पहली बार DM के रूप में नई पारी शुरू करने का मौका मिला है.
अनुभवी चेहरे (जिन्हें फिर मिली जिले की कमान)
शासन और मंडल स्तर पर अन्य बड़े बदलाव
ये भी पढ़ें: शाहबानो से ट्रिपल तलाक तक सीएम योगी ने कांग्रेस को घेरा, बोले- महिला आरक्षण पर विपक्ष की सोच तुच्छ
CDO और अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां
सरकार ने पांच जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) भी बदले हैं. इनके नाम कुछ इस प्रकार हैं.
इसके अलावा, हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, मुकेश चंद्र को हापुड़-पिलखवा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और सचिन कुमार सिंह को मंडी परिषद में अपर निदेशक बनाया गया है. अनीता वर्मा सिंह को खाद्य रसद विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.