रितेश देशमुख इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राजा शिवाजी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ उनकी वाइफ और एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा भी नजर आने वाली हैं. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ चुकी है.
सबसे अहम बात तो ये है कि इस फिल्म को रितेश देशमुख ने ही डायरेक्ट किया है. इसके साथ ही एक और वजह है जो इस फिल्म को खास बनाती है और वो ये है कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के बेटे का एक्टिंग डेब्यू.रितेश देशमुख ने 2024 में ही राजा शिवाजी की घोषणा की थी.
उसके बाद से फिल्म को लेकर लगातार नए-नए अपडेट्स सामने आते रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत में छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार दिखाया गया है. मजेदार बात ये है कि इस भूमिका को किसी और ने नहीं बल्कि रितेश और जेनेलिया के 10 साल के बेटे राहिल ने निभाया है.

इस फिल्म से राहिल एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं.ऐसे में जेनेलिया और रितेश की फिल्म में उनके बेटे को भी देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से बिल्कुल भी कम नहीं होने वाला है.मालूम हो कपल के छोटे बेटे का नाम राहिल और बड़े बेटे का नाम रियान हैं. अक्सर दोनों भाई अपने पेरेंट्स के साथ स्पॉट किए जाते हैं.
इसके साथ ही राहिल और रियान दोनों ही अपने जेस्चर को भी लेकर सुर्खियों में रहते हैं.बता दें इस फिल्म का ट्रेलर 20 अप्रैल को रिलीज किया गया.इस फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा के अलावा और भी कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं.इस फिल्म में संजय दत्त, महेश मांजरेकर, अभिषेक बच्चन, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे.