हथियार बनाने वाली इन कंपनियों के शेयर कराएंगे छप्परफाड़ कमाई, ब्रोकरेज ने कहा- खरीद लो, मिलेगा बंपर मुनाफा!
TV9 Bharatvarsh May 02, 2026 03:43 AM

शेयर बाजार में डिफेंस सेक्टर का जलवा लगातार कायम है. ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की बदौलत रक्षा क्षेत्र की कंपनियों को जो भारी-भरकम ऑर्डर मिल रहे हैं, उससे इनके मुनाफे में जबरदस्त उछाल की उम्मीद है. इसी तेजी को भुनाने के लिए जानी-मानी ब्रोकरेज फर्म डैम कैपिटल (DAM Capital) ने 9 प्रमुख डिफेंस कंपनियों का पूरा बही-खाता खोलकर रख दिया है. अगर आप भी इस सेक्टर में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम की है. ब्रोकरेज ने 7 शेयरों पर खरीदारी (Buy) की सलाह दी है, जबकि 2 शेयरों को लेकर अभी सतर्क रहने को कहा है.

इन शेयरों पर ‘Buy’ रेटिंग, मिलेगा तगड़ा मुनाफा

डैम कैपिटल ने जिन 7 शेयरों पर भरोसा जताया है, उनमें से कुछ में 45% तक के भारी-भरकम रिटर्न की संभावना जताई गई है.

  • हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL): यह शेयर इस पूरी लिस्ट का सबसे बड़ा सितारा है. 4,330 रुपये के मौजूदा भाव वाले इस शेयर पर ब्रोकरेज बेहद बुलिश है और 6,300 रुपये का टारगेट दिया है. यानी इसमें अभी 45.5% तक की शानदार तेजी (अपसाइड) आ सकती है.
  • भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL): निवेशकों के बीच लोकप्रिय इस शेयर का मौजूदा भाव 431 रुपये है. ब्रोकरेज ने इसे ‘Buy’ रेटिंग देते हुए 530 रुपये का लक्ष्य रखा है. इसमें करीब 23.0% के उछाल की संभावना है.
  • जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies): 1,673 रुपये पर ट्रेड कर रहे इस शेयर में भी मजबूत ग्रोथ दिख रही है. इसका टारगेट 1,990 रुपये तय किया गया है, जो निवेशकों को 18.9% का मुनाफा दे सकता है.
  • एस्ट्रा माइक्रोवेव (Astra Microwave): 1,130 रुपये के मौजूदा प्राइस वाले इस शेयर को 1,300 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदा जा सकता है. इसमें 15.0% की तेजी की उम्मीद जताई गई है.
  • भारत डायनेमिक्स (BDL): कंपनी का शेयर अभी 1,372 रुपये के आसपास है. इसे ‘Buy’ रेटिंग मिली है और 1,540 रुपये का टारगेट सेट किया गया है. इसमें 12.2% का संभावित फायदा दिख रहा है.
  • मिश्र धातु निगम (MIDHANI): 390 रुपये के शेयर पर ब्रोकरेज ने 430 रुपये का लक्ष्य रखा है. इसमें निवेशकों को 10.3% की बढ़त देखने को मिल सकती है.
  • सोलर इंडस्ट्रीज (Solar Industries): यह लिस्ट का सबसे महंगा शेयर है. 15,470 रुपये के मौजूदा भाव के बावजूद, ब्रोकरेज ने इसे ‘Buy’ रेटिंग दी है. इसका टारगेट 17,060 रुपये रखा गया है, जो 10.3% का रिटर्न करा सकता है.
  • इन 2 शेयरों में अभी बरतें सावधानी (Neutral Rating)

    हर डिफेंस शेयर अभी दौड़ने को तैयार नहीं है. डैम कैपिटल ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया है कि फिलहाल दो बड़ी कंपनियों में सीमित गुंजाइश है:

  • मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock): 2,738 रुपये के मौजूदा भाव वाले इस शेयर का टारगेट महज 2,770 रुपये रखा गया है. ब्रोकरेज का मानना है कि इसमें मात्र 1.2% की ही बढ़त आ सकती है.
  • गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (Garden Reach): इस शेयर में निवेशकों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. 2,946 रुपये के शेयर को ब्रोकरेज ने ‘न्यूट्रल’ रखते हुए 2,660 रुपये का टारगेट दिया है. इसका सीधा मतलब है कि मौजूदा भाव से इसमें 9.7% की गिरावट आ सकती है.
  • Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. TV9 भारतवर्ष अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
    © Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.