इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच हुआ। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है।
मैच में राजस्थान रॉयल्स पहले खेलते हुए 20 ओवर्स में 225 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब रही। राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इस मैच में केवल छह रन ही बना सके। इस छोटी पारी के दम पर ही वह विराट कोहली जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल हो गए हैं।
जायसवाल ने एक ऐसा कारनामा किया जिसे करने वाले वह अब तक के आईपीएल इतिहास में सिर्फ 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। वह अब आईपीएल मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 5वें खिलाड़ी बने हैं। जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में यशस्वी जायसवाल ने मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर छक्का लगा दिया। हालांकि जायसवाल मैच की तीसरी ही गेंद पर आउट हो गए। आईपीएल में किसी मैच की पहली गेंद पर सिक्स लगाने वाले की बड़ी उपलब्धि सबसे पहले राजस्थान रॉयल्स की ओर से ही नमन ओझा ने हासिल की थी। वहीं विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, फिल साल्ट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ (साल 2024) और प्रियांश आर्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ये कारनामा किया था।
pc- espncricinfo.com