कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए पढ़ाई को आसान और सरल बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं, जिनका उद्देश्य छात्रों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है. ये कोर्स SWAYAM प्लेटफॉर्म के जरिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जहां छात्र अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी पढ़ाई कर सकते हैं. इस पहल से छात्रों को न सिर्फ विषयों की बेहतर समझ मिलेगी, बल्कि वो घर बैठे अपनी तैयारी को मजबूत भी कर सकेंगे और भविष्य की परीक्षाओं के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर पाएंगे.
किन-किन विषयों में मिलेंगे कोर्स?इस कार्यक्रम में कुल 11 विषय शामिल किए गए हैं. इनमें अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, फिजिक्स, मैथ्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और इंग्लिश जैसे विषय शामिल हैं. हर कोर्स को 21 हफ्तों की अवधि में इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्र बिना दबाव के अपनी गति से पढ़ सकें.
पढ़ाई का तरीका और सुविधाएंइन ऑनलाइन कोर्स में वीडियो लेक्चर, चर्चा मंच और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं दी गई हैं. छात्र अपनी तैयारी जांचने के लिए क्विज और टेस्ट भी दे सकते हैं. कोर्स पूरा करने के बाद अंतिम परीक्षा में शामिल होना जरूरी होगा, जिसके आधार पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा.
कहीं भी, कभी भी पढ़ाई का मौकाइस पहल की सबसे बड़ी खासियत इसकी लचीलापन है. छात्र दिन या रात, किसी भी समय और कहीं से भी पढ़ाई कर सकते हैं. इससे उन्हें अपनी रेगुलर पढ़ाई के साथ-साथ अतिरिक्त प्रैक्टिस करने में मदद मिलेगी.
महत्वपूर्ण तारीखेंइस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों को 1 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन करना होगा. मूल्यांकन के लिए आवेदन 7 से 9 सितंबर के बीच होगा. अंतिम परीक्षाएं 10 से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी और कोर्स 15 सितंबर को समाप्त होगा.
आवेदन कैसे करें?छात्र चाहें तो NCERT की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकते हैं.