आज संकष्टी चतुर्थी व्रत का पूजा मुहूर्त, चंद्रोदय समय, पूरा पंचांग और राशिफल देखें
जागृति सोनी बरसले May 05, 2026 10:12 AM

Hindi Panchang, 5 मई 2026: ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी एकदंत संकष्टी चतुर्थी और पहला बड़ा मंगल व्रत, मंगलवार है. एकदंत संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जी की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है तभी व्रत पूर्ण होता है. बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली और श्रीराम को प्रसन्न करने के लिए सुंदरकांड, हनुमान चालीसा करना शुभ होता है. 

आज का व्रत 

आज संकष्टी चतुर्थी और बड़ा मंगल व्रत का संयोग बना है. संकष्टी चतुर्थी जहां गणेश जी को समर्पित है तो वहीं ग्रंथों में बड़ा मंगल को श्रीराम और हनुमान जी की पहली मुलाकात का दिन माना जाता है.. मान्यता है कि बड़ा मंगल के दिन व्रत और दान, भंडारा करने वालों के जन्मों जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं.

एकदंत संकष्टी चतुर्थी चंद्रोदय समय - रात 10.35 

6 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 5 May 2026)

तिथि

चतुर्थी (5 मई 2026, सुबह 5.24 - 6 मई 2026, पूर्ण रात्रि तक)

वार मंगलवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
योग शिव
सूर्योदय सुबह 5.41
सूर्यास्त
शाम 6.56
चंद्रोदय
रात 10.35
चंद्रोस्त
सुबह 7.39
चंद्र राशि
वृश्चिक
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 8.58 - दोपहर 1.58
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.18 - रात 9.38
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 3.38 - शाम 5.19
यमगण्ड काल सुबह 8.58 - सुबह 10.38
गुलिक काल
दोपहर 12.18 - दोपहर 1.58
विडाल योग सुबह 5.37 - दोपहर 12.55
  • ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 5 May 2026)
सूर्य मेष
चंद्रमा वृश्चिक
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र वृषभ
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह

5 मई 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

गणेश जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. जरुरतमंदों को शरबत, ठंडी चीजें बांटें.

आज का लकी कलर 

नारंगी, हरा शुभ रहेगा.

Masik Shivratri 2026: ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि कब ? नोट करें डेट, पूजा मुहूर्त, बन रहे हैं 2 दुर्लभ संयोग

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.