डांसर और एक्ट्रेस धनश्री वर्मा ने क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ शादी की थी. हालांकि, अब दोनों का तलाक हो गया. वहीं अब लगता है धनश्री वर्मा अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं और उन्हें प्यार हो गया है. धनश्री वर्मा ने एक पोस्ट शेयर कर सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद उनकी जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है.
युजवेंद्र चहल संग तलाक के बाद धनश्री वर्मा को फिर हुआ प्यार?
धनश्री वर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की है, जिसमें वो अपनी एक फ्रेंड के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर लिखा है, 'मैं फिर से प्यार में हूं.' वहीं इसके आगे लिखा है, मेरी बेस्टी फिर से उन पर नफरत जताने के लिए तैयार है.' इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और फैंस इसे उनकी पर्सनल लाइफ से जोड़कर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.
View this post on Instagram
लोग कर रहें जमकर रिएक्ट
उनके इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहें हैं. एक यूजर ने लिखा, 'फिर से यू और जेड लेटर के साथ प्यार मत करना.' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप दोनोंं मेरे फेवरेट हो.' कुछ लोगों ने धनश्री की तारीफ की और उन्हें काफी फनी बताया.
युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा का रिश्ता
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ने 22 दिसंबर 2020 को शादी की थी. हालांकि दोनों का पिछले साल 2025 में तलाक हो गया. दोनों के रिश्ते में अनबन होने लगी और फिर अब कपल ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर ली है.
ये भी पढ़ेः संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, 5 हफ्ते में ही इतना बदल गया चेहरा
बता दें धनाश्री वर्मा संग तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ा. दोनों को अक्सर साथ में कई बार देखा गया. इसके बाद मीडिया में ऐसी चर्चा हुई. युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक-दूसरे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. लेकिन कुछ टाइम के बाद दोनों की ब्रेकअप की भी खबरे सामने आई. फिलहाल दोनों ने खुद अपने रिश्ते पर कभी खुलकर बात नहीं की है.