अब इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की प्रोसेस काफी आसान हो गई है और लोग घर बैठे ऑनलाइन रिटर्न भर सकते हैं. हालांकि, पहली बार टैक्स भरने वाले लोगों के लिए यह प्रक्रिया अभी भी थोड़ी मुश्किल लग सकती है. कई बार रिटर्न फाइल करने के बाद या उससे पहले इनकम टैक्स विभाग की तरफ से नोटिस भी आ जाता है. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सही जानकारी और समय पर जवाब देना जरूरी होता है.
क्या होता है इनकम टैक्स नोटिस?इनकम टैक्स नोटिस एक आधिकारिक सूचना होती है, जिसे टैक्स विभाग किसी टैक्सपेयर को भेजता है. यह नोटिस कई कारणों से भेजा जा सकता है. जरूरी नहीं कि नोटिस आने का मतलब आपने कोई गलती की हो. कई बार सिर्फ दस्तावेजों में सुधार या अतिरिक्त जानकारी मांगने के लिए भी नोटिस भेजा जाता है.
किन कारणों से आता है इनकम टैक्स नोटिस?अगर आपके पास इनकम टैक्स विभाग का नोटिस आया है, तो सबसे पहले उसे वेरिफाई कर लेना चाहिए. इसके लिए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाकर नोटिस को वेरिफाई किया जा सकता है. इस प्रक्रिया में PAN कार्ड, टैक्स दस्तावेज, DIN नंबर और मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है.
कितनी तरह के होते हैं इनकम टैक्स नोटिसअगर आपके पास नोटिस आया है, तो सबसे पहले उसे ध्यान से पढ़ें और समझें कि विभाग क्या जानकारी मांग रहा है. इसके बाद जरूरी दस्तावेज तैयार करें. इनमें बैंक स्टेटमेंट, फॉर्म 16, इन्वेस्टमेंट सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ, ट्रांजैक्शन डिटेल्स और अन्य रिकॉर्ड शामिल हो सकते हैं. इसके बाद इनकम टैक्स पोर्टल पर लॉगिन करें और Pending Action में जाकर e-Proceedings विकल्प चुनें. यहां नोटिस दिखाई देगा, जिसका जवाब ऑनलाइन दिया जा सकता है.
आप जरूरी दस्तावेज अपलोड कर अपनी सफाई भी दे सकते हैं. जवाब जमा करने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड कर लें, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल किया जा सके. साथ ही ईमेल और पोर्टल पर आने वाले आगे के अपडेट्स पर नजर बनाए रखें. अगर आपके पास चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या फाइनेंशियल एडवाइजर है, तो आप नोटिस उन्हें भी दिखा सकते हैं. वे पूरी प्रक्रिया संभालने में मदद कर सकते हैं.