PM Modi Makhanlal honored Sarkar : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक भव्य समारोह 5 मंत्रियों के साथ शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुवेंदु अधिकारी के शपथ लेने से पहले माखन लाल सरकार का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। पीएम का बुर्जुग नेता से मंच पर आशीर्वाद लेना भी चर्चा का विषय बन गया। ALSO READ: LIVE: पश्चिम बंगाल में भाजपा राज, शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, 5 दिग्गज बने मंत्री
जनसंघ के समय से जुड़े माखनलाल सरकार ने 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी। 1952 में, माखनलाल सरकार को कश्मीर में तब गिरफ्तार किया गया था जब वे वहां भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ थे।
माखनलाल सरकार पश्चिम बंगाल भाजपा के सबसे पुराने और जमीनी कार्यकर्ताओं में से एक हैं, जिन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने मंच पर रखी गई गुरुदेव रवींद्र नाथ टैगौर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। बंगाली कैलेंडर के हिसाब से आज रवींद्र नाथ टैगौर की जयंती भी है।
इन 5 दिग्गजों ने भी मंत्री के रूप में शपथराज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के पूर्व भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। वे खडगपुर सदर से विधायक चुने गए हैं। बंगाल भाजपा की उपाध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। वे आसनसोल दक्षिण से विधायक चुनी गई हैं।
राज्यपाल ने बनगांव उत्तर से विधायक चुने गए अशोक कीर्तनिया को मंत्री के रूप में दिलाई। रानीबांध सीट से विधायक खुदीराम टुडू ने मंत्री के रूप में शपथ ली। वरिष्ठ भाजपा नेता निसिथ प्रमाणिक को भी मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। वे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। वे मोदी सरकार में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री भी रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta