नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर्नाटक में कांग्रेस पर दिए गए बयान को कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गलत बताया है। इमरान मसूद ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस में कोई लड़ाई नहीं है, सब ठीक चल रहा है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कर्नाटक कांग्रेस में कोई लड़ाई नहीं है। प्रधानमंत्री को कैसे लग गया कि कोई लड़ाई है। आप अपनी पार्टी देखिए, दूसरी पार्टी में क्यों ताक-झांक कर रहे हैं। हम लोगों में अब भी एकता है। लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता।"
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद चार अधिकारियों को सस्पेंड करने पर कहा, "बदले की भावना से कार्रवाई कभी उचित नहीं होती। किन्हें सस्पेंड किया, मुझे नहीं पता लेकिन एक दिन में ऐसा क्या हो गया कि सस्पेंड करने की नौबत आ गई।"
इमरान मसूद ने पीएम मोदी के बयान 'केरल में कांग्रेस जीती है लेकिन सीएम की घोषणा नहीं हुई, अंदरूनी लड़ाई बहुत है' पर कहा, "केरल में कोई अंदरूनी लड़ाई नहीं है। हमारी पार्टी के अंदर लोकतांत्रिक तरीके से काम होता है। यहां कोई तानाशाही नहीं होती है।"
उन्होंने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय द्वारा 200 यूनिट बिजली फ्री करने पर कहा, "उन्होंने अपने मेनिफेस्टो में जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करना चाहिए। यह जरूरी भी है कि जो आदमी वादा करे, उसे पूरा भी करे।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित जनसभा में कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस अब कभी सत्ता में वापसी नहीं कर पाएगी, क्योंकि उसकी राजनीति केवल विश्वासघात और पुराने तरीकों पर आधारित है। कांग्रेस आपसी लड़ाई में व्यस्त है। उन्हें कर्नाटक में भाजपा के पक्ष में “भगवा लहर” दिखाई दे रही है और बेंगलुरु की धरती से एक नई राजनीतिक ऊर्जा का संकेत मिल रहा है, जो पार्टी के बढ़ते जनसमर्थन को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी और अनुशासित भीड़ केवल भारतीय जनता पार्टी ही जुटा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट जैसे स्थान पर पहली बार इतना बड़ा राजनीतिक आयोजन हुआ है, जो संगठन की ताकत दिखाता है।
--आईएएनएस
एसएके/वीसी