ममता बनर्जी को हो सकती है जेल.. निलंबित रिजू दत्ता ने क्यों कहा ऐसा? TMC पर लगाए गंभीर आरोप
Webdunia Hindi May 11, 2026 03:42 AM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को पार्टी द्वारा प्रवक्ता के पद से निलंबित कर दिए जाने के बाद रिजू दत्ता ने सफाई देते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। रिजू ने कहा कि हार की जिम्मेदारी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब I-PAC के दफ्तर में छापामारी हुई तो ममता दीदी दौड़कर वहां पहुंच गईं, उन्हें अपनी पार्टी का डेटा बचाना था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है, कुछ भी इधर-उधर हुआ तो वह जेल भी जा सकती हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी विरोधी टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को पार्टी द्वारा प्रवक्ता के पद से निलंबित कर दिए जाने के बाद रिजू दत्ता ने सफाई देते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। रिजू ने कहा कि हार की जिम्मेदारी ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को लेना चाहिए।

रिजू दत्ता ने I-PAC पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि जब I-PAC के दफ्तर में छापामारी हुई तो ममता दीदी दौड़कर वहां पहुंच गईं, उन्हें अपनी पार्टी का डेटा बचाना था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है, कुछ भी इधर-उधर हुआ तो वह जेल भी जा सकती हैं। उन्होंने दावा किया कि पार्टी ने मुझे सच बोलने के कारण निलंबित कर दिया। रिजू दत्ता ने सबसे पहले I-PAC पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 6 महीने से ये कंपनी ही पार्टी चला रही थी, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैली।

ALSO READ: ममता बनर्जी ने X बायो में नहीं लिखा पूर्व मुख्यमंत्री, क्या हैं इसके मायने

किसी औरत की इज्जत नहीं खरीद सकते...

I-PAC के लोग TMC नेताओं को लगातार मैसेज भेजते थे कि शुभेंदु अधिकारी और उनके पिता को गाली दो। दत्ता ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की नीतियों को विधानसभा चुनाव में हार की वजह बताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने महिलाओं की बेइज्जती की, जिसका नतीजा चुनाव परिणाम में दिखा। आप 1500 रुपए में किसी औरत की इज्जत नहीं खरीद सकते।

ये हैं टीएमसी की हार की 3 बड़ी वजहें

टीएमसी की हार महिलाओं पर जुल्मों का नतीजा है, जो उन्होंने झेले हैं। रिजू ने कहा कि हार की तीन बड़ी वजहें रही, जिनमें I-PAC का हस्तक्षेप, टिकट घोटाला और स्थानीय मुद्दों पर ध्यान न देना शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी की दखल की वजह से ही बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ बड़े पैमाने पर हिंसा रूकी।

ALSO READ: पश्चिम बंगाल के मुस्लिम-बहुल जिलों में ममता बनर्जी की हार की कहानी, आंकड़ों की जुबानी

रिजू दत्ता ने IPS अधिकारी शर्मा से मांगी माफी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित होने के बाद रिजू दत्ता ने IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को लेकर दिए अपने बयान पर बिना शर्त माफी मांगी है। इसको लेकर उन्होंने कहा है कि उनको लेकर जो कुछ भी कहा था, वह उनकी व्यक्तिगत राय नहीं थी। यह बयान पार्टी लाइन के तहत दिया गया था। उन्होंने सोशल मीडिया 'एक्स' पोस्ट में कहा, मैं तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता के रूप में IPS अजय पाल शर्मा के बारे में एक वीडियो बनाया था।

ALSO READ: Mamata Banerjee : ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी, हम नहीं हारे बंगाल विधानसभा चुनाव, CEC मुख्य विलेन, फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा

सच बोलने के कारण निलंबित कर दिया

अब मेरी पार्टी ने मुझे सच बोलने के कारण निलंबित कर दिया है। वह क्लिप वायरल हो चुकी है और भाजपा का पूरा आक्रोश व्यक्तिगत रूप से मुझ पर आ रहा है। मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मैंने वह वीडियो तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में, तृणमूल मुख्यालय से, पार्टी लाइन का पालन करते हुए बनाया था। गौरतलब है कि रिजू दत्ता को टीएमसी ने पार्टी की डिसिप्लिनरी कमेटी के नियमों का उल्लंघन करने और नियमों का पालन न करने के आरोप में 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है।
Edited By : Chetan Gour

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.