'हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे', एक्स पति संजय कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर करिश्मा कपूर हुईं इमोशनल
निशा शर्मा June 13, 2026 03:12 PM

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का पिछले साल 12 जून को निधन हो गया था. वहीं संजय की बीते दिन डेथ एनिवर्सरी थी और करिश्मा कपूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए अपने एक्स पति संजय कपूर को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी.

एक्स पति संजय कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर करिश्मा ने की पोस्ट
'दिल तो पागल है' एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरीज पर एक्स पति संजय कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर सिंपल सा मैसेज लिखा. करिश्मा ने तारीख "12/6/2025" के साथ लिखा, "संजय हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे." उनकी पोस्ट में हाथ जोड़ने,  व्हाइट हार्ट और कबूतर के इमोजी भी शामिल थे.

करिश्मा कपूर की ये पोस्ट ऐसे समय में आई है जब करिश्मा के बच्चों, उनकी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर, उनकी मां रानी कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के बीच बिज़नेसमैन की 30 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है.

प्रिया सचदेव भी एक्स पति संजय की डेथ एनिवर्सरी पर हुईं इमोशनल
इस बीच, प्रिया सचदेव ने भी सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पति के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "तुम्हें गए हुए एक साल बीत चुका है, फिर भी तुम्हारी मौजूदगी हर दिन हमें गाइड करती है. तुम कभी भी एक जगह रुककर रहने में विश्वास नहीं रखते थे. तुमने एनर्जी, किरियोसिटी और पक्के इरादे के साथ जीवन को अपनाया और अपने आस-पास के लोगों को बड़े सपने देखने, कड़ी मेहनत करने और अपना बेस्ट देने के लिए इंस्पायर किया."

प्रिया ने आगे लिखा, "आप हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहेंगे और आपकी यादें हमेशा बनी रहेंगी. उन वैल्यूज की वजह से जिन्हें आपने अपनाया, उन लोगों की वजह से जिनकी ज़िंदगी को आपने छुआ और उस प्यार की वजह से जिसे आपने दिल खोलकर बांटा. आपका प्यार ही हमारी ताकत है और आपकी यादें हमारे लिए आशीर्वाद हैं."

:-Raja Shivaji Final BO: 'राजा शिवाजी' का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा? कितना कमाया मुनाफा, जानें- सब यहां

कैसे हुआ था संजय कपूर का निधन
संजय कपूर का निधन इंग्लैंड में हुआ था. बताया जाता है कि पोलो खेलते समय उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा) पड़ा. करिश्मा अपने बच्चों, समायरा और कियान के साथ दिल्ली में एक्स पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं. उनकी बहन करीना कपूर खान और जीजा सैफ अली खान भी उनके साथ गए थे.

2016 में हुआ था करिश्मा और संजय का तलाक
करिश्मा ने 29 सितंबर, 2003 को सिख रीति-रिवाजों से संजय कपूर से शादी की थी. हालांकि, 2014 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्ज़ी दी और 2016 में उनका तलाक हो गया था. 2016 में ही करिश्मा ने संजय कपूर और उनकी मां के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला भी दर्ज कराया था. इस जोड़े की एक बेटी समायरा और एक बेटा कियान है.

:-Friday Box Office:'पेद्दी' का दबदबा बरकरार, 'भारत भाग्य विधाता' से 'गवर्नर' तक पर भारी पड़ी 'मैं वापस आऊंगा', जानें- कलेक्शन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.