Low Maintenance Cars India: कार खरीदना तो आसान है, लेकिन असली खर्चा तो उसकी सर्विस और मेंटिनेंस में होता है. हर महीने मोटी रकम workshop में लगाना किसी को पसंद नहीं. इसीलिए कई लोग ऐसी कार ढूंढते हैं जो चले भी और ज्यादा खर्च भी ना कराए. अच्छी खबर ये है कि ऐसी कारें भी होता है और इनकी सालाना सर्विस कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
सबसे कम मेंटिनेंस वाली कार की बात करें तो Renault Kwid का नाम सबसे पहले आता है. इसकी सालाना मेंटिनेंस cost सिर्फ 2,500 रुपये है, यानी महीने के हिसाब से 200 रुपये से भी कम. Renault Kwid में तीन labour-free services मिलती हैं और हर 10,000 km या एक साल पर सर्विस करानी होती है. इसका fuel economy 21.7 kmpl है, जो daily city driving के लिए एकदम सही है.
इसके अलावा Maruti Suzuki Alto K10 और S-Presso का सालाना मेंटिनेंस खर्च 3,000 रुपये है, Alto K10 की fuel efficiency 24.49 kmpl है और इसके spare parts भी आसानी से और सस्ते में मिल जाते हैं.
यह भी पढ़ेंः 100cc नहीं, 150cc भी नहीं, आखिर 125cc बाइकें ही क्यों बन रही हैं भारत की नई फेवरेट
अगर थोड़ा बड़ा और family-friendly option चाहिए तो Maruti Suzuki Wagon R भी एक शानदार choice है जिसकी सालाना मेंटिनेंस cost लगभग 3,600 रुपये है और fuel efficiency 24.35 kmpl तक जाती है. SUV category में Hyundai Venue और Nissan Magnite दोनों 3,200 रुपये प्रति साल की मेंटिनेंस cost के साथ आते हैं.
अगर आप थोड़ा ज्यादा सफर करते हैं, तो Tata Punch एक समार्ट पसंद हे सकता है इसकी service हर 15,000 km पर होती है और सालाना मेंटिनेंस 4,800 रुपये है, जिसमें पांच साल में 75,000 km तक cover होता है. तो अगली बार जब आप कार खरीदने का सोचें, तो सिर्फ showroom price नहीं, बल्कि सालाना मेंटिनेंस cost भी जरूर देखें. 2,500 रुपये से 3,200 रुपये के बीच में पूरे साल की सर्विस मेल सकता है.
यह भी पढ़ेंः E85 फ्यूल आने से पहले जान लें ये जरूरी बात, E20 वाहन मालिकों के लिए अहम खबर