टाटा मोटर्स 30 जून 2026 को भारत में नई Tata Sierra EV से पर्दा उठाने जा रही है. यह कुछ महीने पहले लॉन्च हुई Tata Sierra SUV का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन होगा. खास बात ये है कि Sierra EV को पहली बार Auto Expo 2020 में कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में दिखाया गया था. इसके बाद कंपनी ने 2023 के ऑटो एक्सपो में इसका अपडेटेड वर्जन पेश किया था.
नई Sierra EV का डिजाइन काफी हद तक ICE (पेट्रोल-डीजल) मॉडल जैसा हो सकता है, लेकिन इसे अलग पहचान देने के लिए कई खास बदलाव किए जाएंगे. SUV के आगे की तरफ बंद ग्रिल देखने को मिल सकती है, जो आमतौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियों में दी जाती है.
इसके अलावा नया फ्रंट बंपर और कुछ EV-स्पेशल डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं. टीजर में दोनों मॉडल्स के अलॉय व्हील्स एक जैसे नजर आए थे, लेकिन लॉन्च के समय कंपनी इलेक्ट्रिक मॉडल के लिए अलग व्हील डिजाइन भी पेश कर सकती है. अन्य टाटा इलेक्ट्रिक कारों की तरह इसमें “.ev” बैजिंग भी मिलने की उम्मीद है.
हाईटेक और प्रीमियम होगा इंटीरियरनई Sierra EV का केबिन काफी आधुनिक और प्रीमियम हो सकता है. इसके इंटीरियर का लेआउट ICE मॉडल से मिलता-जुलता रहने की संभावना है, लेकिन फीचर्स और टेक्नोलॉजी पर खास ध्यान दिया जाएगा.
टॉप वेरिएंट में तीन स्क्रीन वाला सेटअप मिल सकता है. इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और आगे बैठे पैसेंजर के लिए 12.3 इंच की अतिरिक्त डिस्प्ले शामिल हो सकती है. वहीं, बेस और मिड वेरिएंट में डुअल स्क्रीन सेटअप के साथ हेड-अप डिस्प्ले भी दिया जा सकता है.
फीचर्स की होगी भरमारनई Tata Sierra EV में कई प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इनमें, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीटें, मल्टीपल ड्राइव मोड्स, प्रीमियम साउंड सिस्टम, एडवांस्ड कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स
शामिल हो सकते हैं. इन फीचर्स की वजह से Sierra EV अपने सेगमेंट की सबसे आधुनिक SUVs में शामिल हो सकती है.
Tata Sierra EV को कंपनी के नए acti.ev+ प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा. यही प्लेटफॉर्म Harrier EV में भी इस्तेमाल किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 65 kWh और 75 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं. कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि यह SUV Rear-Wheel Drive (RWD) और All-Wheel Drive (AWD) दोनों विकल्पों में आएगी. AWD वर्जन बड़ी 75 kWh बैटरी के साथ उपलब्ध कराया जाएगा.
कीमत और मुकाबलाटाटा की इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में Sierra EV की जगह Curvv EV और Harrier EV के बीच होगी. इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 18 लाख रुपये से 25 लाख रुपये के बीच हो सकती है. भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इसका मुकाबला Mahindra BE 6, Hyundai Creta Electric, MG ZS EV, Toyota Ebella और Maruti e Vitara जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से होगा.
ये भी पढ़ें- शोरूम में खड़ी कार भी हो सकती है पुरानी! ऐसे चेक करें असली उम्र, होगा बड़ा फायदा